क्रॉस वोटिंग रोकने कांग्रेस की कोशिशें हुई तेज

क्रॉस वोटिंग रोकने कांग्रेस की कोशिशें हुई तेज

जिस तरह से भाजपा खेमे से चर्चा चल पड़ी है कि वह प्रदेश की राज्यसभा की तीन या चार जितनी सीटों पर चुनाव होंगे वह लगभग सभी जितने की कोशिश करेगी यह तभी संभव है जब कांग्रेस से लगभग छह विधायक क्रॉस वोटिंग करें अब कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है और वह पार्टी ऐसे दमदार प्रत्याशी की तलाश में है जो कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग को रोक सके और चुनाव जीत सके।
दरअसल दो दशक में प्रदेश में ऐसा कई बार हो चुका है जब कांग्रेस के विधायक क्रॉर वोटिंगकर चुके हैं या किसी महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा का दामन थाम लेते हैं जिसके कारण कांग्रेस जब भी कोई ऐसी खबर सुनती है वह सतर्क और सावधान हो जाती है पार्टी नेताओं की बैठक चल रही है हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की न केवल मुलाकात हुई वरन् लम्बी चर्चा हुई जिसे राज्यसभा के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।पार्टी हाई कमान ने भी प्रदेश के नेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस बार राज्यसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यह भी माना जा रहा है कि पार्टी हाई कमान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा में भेजने की इच्छुक है लेकिन जिस तरह की परिस्थितियों है भाजपा जिस तरह से घेराबंदी कर रही है उसको देखते हुए अब कांग्रेस बदली हुई रणनीति के तहत दमदार उम्मीदवारको मैदान में उतारने की कोशिश में है जिससे कि पार्टी में क्रॉस वोटिंग ना हो इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हालांकि दिग्विजय सिंह राज्यसभा चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं।इनके अलावा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।कुल मिलाकर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस में रस्साकशी तेज हो गई है भाजपा जहां तीन या चार जितनी भी सीटों पर चुनाव होते हैं।
सभी सीटों को जीतने की रणनीति बना रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस है जिसके पास एक सीट जीतने के लिए पर्याप्त विधायक है अब वह क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए सक्रिय हो गई है और ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी जो स्वयं के स्तर पर भी विधायकों को एकजुट रखने में सक्षम हो।

श्री देवदत्त  दुबे    ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश  

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *