बिना केबिनेट की मंजूरी के हुई अमेरिका के साथ डील – राहुल

बिना केबिनेट की मंजूरी के हुई अमेरिका के साथ डील – राहुल

भारत और अमेरिका के बीच हुई व्यापर संधि पर संसद के बहार भी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार समझौता दबाव में किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा  कि वे एपस्टीन फाइल और अडानी की वजह से दबाव में हैं और उसी दबाव में उन्होंने देश बेचने का सौदा किया। राहुल ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना कैबिनेट से सलाह किए, राष्ट्रपति ट्रंप को फोन किया और कहा कि वे सौदे के लिए तैयार हैं। राहुल ने मंत्रियों के नाम लेकर कहा कि राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान से बात किए बगैर मोदी ने अमेरिका के साथ सौदा किया।

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार सौदे में किसानों के हितों से समझौता किए जाने के आरोप लगा कर कांग्रेस ने देश भर में किसान रैली का सिलसिला शुरू किया है। मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस की पहली रैली थी। इसमें राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। इस वजह से उन्होंने हिंदुस्तान और किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस की पहली किसान चौपाल में राहुल ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। मैं चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखना चाहता था। मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया’। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राहुल ने सरकार को जमकर घेरा और यह सन्देश दिया की कांग्रेस इस मसले पर आगे और अधिक उग्र होगी ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *