मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों सांसदों और मंत्रियों की समय-समय पर परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की गई लेकिन अब इन रिपोटों पर फेसले किस तरह से लिए जाएंगे इसको लेकर बेसबी बढ़ रही है। दरअसल भाजपा में संगठन और सरकार कोई भी फैसला लेने से पहले विभिन्न स्तर पर फीडबैक लेने की बात होती है यहां तक की छोटी-छोटी पोर्ट पोस्टों चाहे वह एल्डरमैन की हो
जन भागीदारी समितियां में सदस्य बनाने की हो पार्टी में पदाधिकारी बनाया जाना हो या फिर निगम मंडलों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति हो या फिर मंत्रिमंडल विस्तार का मामला क्यों ना हो हर स्तर पर परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जा रही है यही बात बार-बार दोहराई जाती है संगठन पदाधिकारी से चर्चा के बाद जिला और संभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं की ऐसी सूची बनाई गई जिन्हें कहीं ना कहीं एडजस्ट किया जाना है यहां तक की मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार करने विभाग बार भोपाल और खजुराहो में समीक्षा करके स्वयं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ी मशक्कत की थी और तब से अब तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगते जा रहे हैं।
बहरहाल नगरी निकायों में एल्डरमेन प्रदेश के सरकारी कॉलेज में जनभागी देवी समितियां के पुनर्गठन विभिन्न निगम मंडलों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्तियां और मंत्रिमंडल विस्तार लगातार चलने सुगबुगाहट के बीच बीच में दावेदारों की बेसब्री बढ़ती जा रही है अब खबर है कि सरकार ने प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैन के मनोयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और और अतिशीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे यहां तक की पुलिस वेरिफिकेशन बाद में किया जाएगा क्योंकि 1800 से अधिक नाम सूची में फाइनल किए गए हैं इसके पुलिस वेरिफिकेशन में भी काफी लंबा वक्त लग सकता है। इसी तरह जन भागीदारी समितियां का प्रदेश के सभी शासकीय कॉलेजों में पुनर्गठन किया जाना है जिसके लिए भी सूची लगभग फाइनल की स्थिति में है कुछ जगह स्थानीय विधायकों से चर्चा होने के बाद सूची जारी होने लगेंगी और और इसके बाद लंबे अरसे से टल रही विभिन्न निगम मंडलों में अध्यक्ष और के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है राष्ट्रीय नेतृत्व से भी मार्गदर्शन लिया जा चुका है कुछ नाम पर क्षेत्रीय और जातिय समीकरणों को साधते हुए इन नियुक्तियों का दौर शुरू होगा और उपाध्यक्ष की नियुक्तियां भी की जाएंगी इनमें संगठन और सरकार फिर बहु प्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा क्योंकि लगभग एक दर्जन मंत्रियों की पुअर परफॉर्मेंस रिपोर्ट के चलते उन्हें संगठन में राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर एडजस्ट किया जाएगा और उनके स्थान पर अनुभवी वरिष्ठ विधायकों को मोका दिया जाएगा कुछ युवा चेहरे भी शामिल किए जाएंगे। कुल मिलाकर एल्डरमैन की नियुक्तियां से लेकर से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक के लिए जो भी दावेदार कार्यकर्ता और विधायक है उनका इंतजार अब खत्म हो सकता है क्योंकि अब नियुक्तियों का दौर शुरू होने वाला है।

@ देवदत्त  दुबे

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *