बॉलीवुड

सागर में हॉरर फिल्म मायरा का मुहूर्त शॉट लांच हुआ

सागर में आचरण फिल्म स्टेशन एक नई शुरुआत करने जा रहा है जिसके अंतर्गत सागर में ही निर्मित होने वाली हॉरर फिल्म मायरा का मुहूर्त शॉट आज एक कार्यक्रम में हुआ। इस मौके पर फिल्म का टाइटल संग भी लांच हुआ। इसके डायरेक्टर ताहिर हुसैन इसके नायक राहुल सिंह और हीरोइन पूजा  राणा है जिन्हे अभिनय के क्षेत्र में लंबा अनुभव है।  फिल्म के निर्देशक ताहिर हुसैन ने जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म मायरा एक हारर फिल्म है जो कालेज में पढने वाले दोस्तो के मजाक से शुरू होकर एक डरावने मोड़ पर पहुंचती है फिल्म के चार भाग होंगे फिल्म के पहले भाग की शूटिंग में लगभग चार महीने का समय लगेगा इस फिल्म की अवधि लगभग दो घंटे की होगी । यह फिल्म बुंदेलखंड के ऐतिहासिक स्थलों को सामने लाएगा धमोनी गढ़पेरा आदि के पुराने किलों और महलों को स्थान मिलेगा । इस अवसर पर समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने कहा कि सुनील जैन और निधि जैन का यह प्रयास सागर का पहला प्रयास है सागर के बहुत से मित्र लोग ने जाकर मुंबई में अपना अभिनय क्षेत्र में स्थान बनाया है परंतु अभी तक सागर में कोई फिल्म नहीं बनाई गई थी अब आचरण फिल्म स्टेशन के माध्यम से जो प्रयास और शुरुआत की गई है यह बुंदेलखंड की प्रतिभाओ को अवसर देगी और फिल्म के क्षेत्र में सागर का स्थान शीर्ष  पर ले जाएगी। इस फिल्म के निर्माता और आचरण फिल्म स्टेशन के प्रमुख सुनील जैन ने कहां कि हमने बड़े विश्वास के साथ ऐसा अभियान को शुरू किया है इसके निर्देशक कलाकार प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं सागर के लोगों का हमें आशीर्वाद चाहिए ताकि सागर का नाम जो अभी तक अभिनय के क्षेत्र में तो था अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित कर सके संचालन राजेश पंडित ने किया और आभार श्रीमती निधि सुनील जैन ने माना।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

16 hours ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

16 hours ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

1 day ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

1 day ago

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP सुजानिया का तबादला

बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…

1 day ago

1 नवम्बर – व्यापारियों की मांग पर राहुल का जबाब

 CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…

2 days ago