प्रशासन

सागर – ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू

कलेक्टर के प्रयास का असर

70 सीटर विमान रुकने की तैयारी , चार सौ करोड़ रुपए की आएगी अनुमानित लागत

कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा जिले की प्रगति एवं विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी  कड़ी में आज उस समय एक नया अध्याय जुड़ा जब विमानन विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा न केवल बैठक आयोजित की गई और विभिन्न विभागों से सुझाव लिए गए बल्कि ढाना हवाई पट्टी पर पहुंचकर सूक्ष्मता के साथ अध्ययन किया और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर  अविनाश रावत , विमान पाटन विशेषज्ञ मनीष सिंहा, अर्न्स्ट एंड यंग के डायरेक्टर अंशुमन श्रीवास्तव, अनुभव अरोड़ा, श्री पल्लव गोयल,  आर सक्सेना, एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उद्योगपति मौजूद थे।

बता दें कि सागर जिले में हवाई सेवा विस्तार के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी परिपेक्ष्य में आज विमान उद्योग के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा जिले के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें भविष्य की संभावनाओं और सागर जिले में ट्रैफिक एवं कार्गो ट्रैफिक के संबंध में संभावनाओं को तलाशा गया। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत ने विमान विभाग के विशेषज्ञ एवं विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जिसमें सभी विभागों की अधिकारियों से चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के उद्योग संचालक, उद्योग विभाग के अधिकारी, कृषि विभाग, रेलवे, बस एसोसिएशन, कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज, डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज,जिला चिकित्सालय, ट्रक एसोसिएशन सहित अन्य विभागों के अधिकारी, उद्योगपति मौजूद थे।

अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत ने बताया कि विमान विभाग के द्वारा चाही गई सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और इस प्रकार की बैठक भी लगातार आयोजित की जाती रहेगी।

विशेषज्ञ श्री मनीष सिन्हा ने बताया कि सागर में हवाई पट्टी विस्तार के साथ हवाई सेवाओं की अच्छी संभावनाएं देखने में आ रही हैं। ढाना हवाई पट्टी विस्तार के लिए लगभग 1800 मी का रनवे तैयार किया जाएगा जो अभी 992 मी का है,  इसे डबल किया जाएगा। 1800 मी रनवे तैयार होने के बाद ढाना हवाई पट्टी पर 70 सीटर प्लेन की लैंडिंग हो सकेगी और सागर सहित अन्य जगहों के व्यक्ति हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि हवाई सेवा का विस्तार करने के लिए प्रमुख रूप से ट्रैफिक एवं कार्गो की संभावनाओं की तलाश की जाती है आज की बैठक में ट्रैफिक एवं कार्गो की संभावनाओं को देखा गया। उन्होंने बताया कि विमानन विभाग के लिए संपूर्ण तैयारी की संभावनाओं का ड्राफ्ट तैयार कर प्रस्तुत किया जाएगा इसके बाद एयर सर्वे का कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि सागर में विगत दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव का आयोजन किया गया था जिसमें 23,000 करोड रुपए के एम ओ यू साइन हुए थे जिसमें आईटी पार्क , डाटा सेंटर पार्क , औद्योगिक इकाइयों ने सागर में अपने उद्योग लगाने के लिए सहमति व्यक्त की थी और सागर में केंद्रीय विश्वविद्यालय , रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व , संत रविदास संग्रहालय एवं  भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, जी पी पावर प्लांट , साथ ही अन्य निजी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो गई हैं। जिससे कि हवाई सेवा की अपार संभावनाएं विकसित हुई हैं। उन्होंने बताया कि 1800 मीटर हवाई अड्डा टर्मिनल एयरपोर्ट तैयार करने के लिए लगभग 400 करोड रुपए की लागत आएगी जिसमें 70 सीटर विमान की आवा जाही शुरू हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अनुमति प्राप्त होते ही जिला प्रशासन के द्वारा भू अर्जन का कार्य प्रारंभ होगा और अन्य कार्य भी शुरू हो सकेंगे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

11 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

12 hours ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

16 hours ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

1 day ago

मस्क का बड़ा ऐलान: अमेरिका के 7 करोड़ बच्चों को देंगे SpaceX के शेयर

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क ने अमेरिकी बच्चों को लेकर…

2 days ago

CJP प्रवक्ताओं की हिरासत दो दिन और बढ़ी

जमानत पर फिर अड़ंगा, तिहाड़ में ही मनेगी विजयादशमी! नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)…

2 days ago