बॉलीवुड

सुनील लोधी की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ : गोविंद सिंह राजपूत

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उपहार में दी नई पल्सर बाइक

नेत्रों की कमजोरी को नहीं बनने दिया मंजिल की राह में बाधा, भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ हो रहा लोकप्रिय

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आगरा निवासी सुनील लोधी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर न केवल अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अब उनकी आवाज की गूंज फिल्मी दुनिया तक पहुंच गई है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुनील लोधी द्वारा गाया गया प्रसिद्ध भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। उनकी सुरीली आवाज और भक्ति भाव से परिपूर्ण गायन को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सुनील लोधी की इस उपलब्धि से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उनसे मुलाकात की और उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। ‘सुनील, तुम्हारी इच्छा क्या है?’ — जवाब मिला, ‘मुझे पल्सर बाइक चाहिए’ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जब सुनील लोधी से आत्मीयता से पूछा कि ‘तुम्हारी इच्छा क्या है?’ तो सुनील ने कहा कि वह एक पल्सर बाइक लेना चाहते हैं। सुनील की इच्छा सुनते ही मंत्री राजपूत ने तत्काल उन्हें नई पल्सर बाइक उपहार स्वरूप भेंट कर दी। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुनील जन्म से ही नेत्रों की कमजोरी से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस कमजोरी को कभी अपनी जिंदगी पर हावी नहीं होने दिया। अपनी मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण से सुनील ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा के सामने शारीरिक चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि सुनील लोधी ने कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर पूरे सुरखी विधानसभा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। फिल्म में उनका भजन लोकप्रिय होना क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है।

मंत्री ने सुनील को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने में आगे रहा राजपूत परिवार सुनील लोधी की सफलता के पीछे उनके संघर्ष और प्रतिभा के साथ-साथ उन्हें मिले प्रोत्साहन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत द्वारा भी सुनील लोधी को लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहा है। आकाश सिंह राजपूत ने कई अवसरों पर सुनील को मंच उपलब्ध कराया और उनके द्वारा गाए गए गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियां विभिन्न कार्यक्रमों में कराईं। युवा शक्ति संगठन के माध्यम से भी सुनील की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया। यही कारण है कि सुनील की इस उपलब्धि को क्षेत्र में केवल एक गायक की सफलता के रूप में नहीं, बल्कि सुरखी की प्रतिभा के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के रूप में देखा जा रहा है। खेल से लेकर कला तक, युवाओं को प्रोत्साहित करना मंत्री राजपूत की प्राथमिकता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लंबे समय से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को खेल, कला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। सुरखी क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं से लेकर सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों तक युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। सुनील लोधी को पल्सर बाइक भेंट करना भी इसी सोच का उदाहरण माना जा रहा है। सुरखी की मिट्टी से निकली आवाज अब फिल्मी पर्दे तक पहुंची ग्राम आगरा के रहने वाले सुनील लोधी ने अपनी परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। नेत्रों की कमजोरी के बावजूद संगीत के प्रति उनकी लगन लगातार बढ़ती रही। भजन गायन में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके द्वारा गाया गया भजन लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। सुनील की इस सफलता से ग्राम आगरा सहित पूरे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर फिल्म में अपनी आवाज देना और उस आवाज का लोगों के दिलों तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुनील को बाइक भेंट किए जाने को उनकी प्रतिभा के सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है। वहीं सुनील लोधी ने इस सम्मान के लिए मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह प्रोत्साहन उनके लिए आगे बढ़ने की नई प्रेरणा है। #HANUMANANSH #BOLLYWOOD

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की राह बंद! अब रामलीला मैदान और बुराड़ी ग्राउंड होंगे नए ठिकाने

33 साल पुरानी व्यवस्था में बदलाव, विरोध की आवाज अब किन रास्तों से उठेगी? नई…

8 hours ago

सागर में वन विभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का आरोप

शाहगढ़ में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला…

1 day ago

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

सागर में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच राहुल गांधी…

1 day ago

बुधनी में बवाल – शिवराज और सरकार आमने – सामने

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा का कोसमी गांव जहां रविवार को वन…

1 day ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन – क्या दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा?

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कार्रवाई अब केवल देश की आंतरिक राजनीति…

1 day ago

सांदीपनि विद्यालय में राजनीतिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने कलेक्टर सागर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की…

2 days ago