भारत और नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने जा रही है। भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम अब रेल मार्ग से जुड़ गई हैं। दोनों धार्मिक स्थलों के बीच संपर्क स्थापित करने वाली नई ट्रेन ‘सरयू कमला एक्सप्रेस’ को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे और कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े।
पहले दिन ट्रेन ने करीब साढ़े तीन घंटे का सफर तय किया और निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट पहले शाम 4:50 बजे गोरखपुर पहुंच गई। ट्रेन के यहां पहुंचने का निर्धारित समय शाम 5:10 बजे था।सरयू कमला एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश और बिहार के कुल 10 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। पहले दिन इस ट्रेन से 1,158 यात्रियों ने सफर किया। आम यात्रियों के लिए ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।इस रेल सेवा को केवल परिवहन की सुविधा के रूप में नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी संबंधों को मजबूत करने की बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। रामायण से जुड़े दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।
https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/
लखनऊ । भारतभवः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच…
योगगुरु स्वामी रामदेव ने एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण…
अर्धनारीश्वर की तस्वीर के जरिए दिया वैचारिक संदेश लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने…
कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान, घर पहुंचकर की जा…
54 फीसदी नियुक्तियां एक ही समाज से होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया…
21 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर…