राजनीतिनामा

सुरखी विधानसभा के भाजपा नेता नीरज शर्मा कांग्रेस में शामिल

बड़ी संख्या में नेताओं का कांग्रेस से जुड़ना प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का स्पष्ट संकेत: कमलनाथ 

यहां उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता ने अपना मन बना लिया है: कमलनाथ

बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आज यहां कांग्रेस पार्टी में शामिल होने आए हैं। मैं आप सबका कांग्रेस पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं। पिछले एक साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता बड़ी तादात में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मध्य प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। तीन महीने बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत तय है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विभिन्न नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए यह बात कही। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आज कांग्रेस सदस्यता का बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें सागर, निवाड़ी, दतिया, सतना और शिवपुरी के नेता बीजेपी से कांग्रेस मे शामिल हुए। जहां शिवपुरी जिले से बीजेपी को एक बार फिर झटका लगा है वहां के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू अपने साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये, बीजेपी के पूर्व विधायक के भाई है जितेंद्र जैन। वहीं निवाड़ी के जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव और राहतगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा भी कांग्रेस मे हुए शामिल। गौरतलब है की सुर्खी विधानसभा से राजकुमार धनोरा के बाद नीरज दूसरे बड़े बागी नेता है जिन्होंने मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत पर आरोप लगते हुए भाजपा छोड़ी है ।

यह नेता अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जय जय कमलनाथ और जय जय कांग्रेस के नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। साथ ही दतिया के भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू दांगी भी कांग्रेस में हुए शामिल। वहीं इससे पहले, रेगांव से बीजेपी के पूर्व विधायक जुगल किशोर बागरी के बेटे देवराज बागरी और बहू वंदना बागरी कांग्रेस मे हुए शामिल। इन सभी नेताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद श्री कमलनाथ ने कहा की मध्य प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि वह शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन को उखाड़ फेंकेगी। आज यहां उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार प्रचार अत्याचार और भ्रष्टाचार पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा की शिवराज सरकार ‘पैसा दो काम लो’ के सिद्धांत पर चल रही है। प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार और घोटालों से हो गई है। सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत से काम करना है और इस भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार को उखाड़ फेंकना है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago