धर्म-ग्रंथ

खुरई में बागेश्वर सरकार के कथा स्थल का कलेक्टर, एसपी ने निरीक्षण किया

खुरई मे आगामी 6 सितंबर से होने वाले बाबा बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  के तीन दिवसीय कथा आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर आज कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री का तीन दिवसीय दिव्य कथा आयोजन खुरई में नवीन कृषि उपज मंडी व माडल स्कूल के निकट स्थित भूमि पर 6, 7 व 8 सितंबर को किया जाना है। निरीक्षण दल ने बारिश के मौसम के अनुकूल पंडाल व्यवस्था, विभिन्न स्थलों पर 6 पार्किंग जोन, अस्थाई अस्पताल, एंबुलेंस, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ, फायर ब्रिगेड पेयजल व्यवस्था, अस्थाई शौचालय, आवासीय व्यवस्था व आवागमन रूट निर्धारण संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विचार विनिमय किया और रूपरेखा तैयार की। कलेक्टर से दीपक आर्य ने तीन दिन चलने वाली कथा स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए । उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण कथा पार्किंग एवं भोजन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जावे।
निरीक्षण दल को बताया गया कि आयोजन स्थल पर 25 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त नजदीकी स्थानों पर भी पार्किंग एरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। लाखों श्रद्धालुओं के एक साथ बैठने के लिए डोम व पंडालों की व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों की अभी कई बैठकें निरंतर होंगी, जिनमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित व ऐतिहासिक बनाया जा सके। कथा स्थल के समीप भोजन एवं आवास वयवस्था करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि संपूर्ण कथा स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा एवं जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी  की जाती रहेगी।निरीक्षण टीम में कलेक्टर श्री दीपक आर्य, एसपी श्री अभिषेक तिवारी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रतिनिधि श्री लखन सिंह, ओएसडी श्री राजेंद्र सिंह सेंगर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दुर्गेश सिंह, एसडीएम श्री रवीश श्रीवास्तव, एडीशनल एसपी, जनपद सीईओ, ईई पीडब्ल्यूडी, ईई एपीईबी, एसडीओपी, तहसीलदार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

7 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

9 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

13 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 days ago