नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपने एक इंटरव्यू के जरिए देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया जा रहा था, तब वह बेहद भावुक हो गई थीं। उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। उन्हें महसूस हुआ कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के धर्मनिरपेक्ष भारत के विचारों को बचाने के लिए अब एक लंबी लड़ाई लड़नी होगी।ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ को दिए इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने देश की राजनीति, कांग्रेस की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अपने निजी जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों पर खुलकर बात की है।
सोनिया गांधी ने 6 दिसंबर 1992 की घटना को भारतीय राजनीति का बेहद दुखद अध्याय बताया। उनके मुताबिक, उस दिन जो कुछ हुआ, उसने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया था। वह लगातार रो रही थीं और उन्हें लग रहा था कि देश की धर्मनिरपेक्ष पहचान को बचाने के लिए अब पहले से कहीं अधिक संघर्ष करना पड़ेगा।उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धर्मनिरपेक्षता, हिंदुत्व और राम मंदिर जैसे मुद्दे राजनीतिक विमर्श के केंद्र में हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी राजनीतिक विचारधारा पर टिप्पणी करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी बिल्कुल अलग वैचारिक दुनिया से आते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सोच में बुनियादी अंतर है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरएसएस से कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के भीतर डॉ. मनमोहन सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीति में सफलता हासिल करने के कई रास्ते होते हैं।
सोनिया गांधी ने स्वीकार किया कि कांग्रेस के भीतर भी कुछ ऐसे लोग रहे हैं, जो धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर पार्टी के स्पष्ट और दो टूक रुख को लेकर असहज महसूस करते थे। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह पार्टी का आधिकारिक नजरिया नहीं है।पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को हुए नुकसान को लेकर भी उन्होंने चिंता जाहिर की।
आपातकाल के सवाल पर सोनिया गांधी ने एक अलग दृष्टिकोण रखा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के लिए केवल संजय गांधी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। हालांकि आम लोगों की नजर में उनका नाम अक्सर आपातकाल का पर्याय बन गया है, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर उनके कुछ वरिष्ठ सहयोगियों का भी काफी दबाव था।सोनिया गांधी ने अपनी निजी जिंदगी और राजीव गांधी के साथ अपने रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी से मुलाकात के करीब 60 साल बाद भी वह मूल रूप से वही इंसान हैं, लेकिन अब पहले जितना हंसती नहीं हैं।उनकी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। किताब के प्रचार के सिलसिले में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने के फैसले, परिवार की भूमिका और कांग्रेस के राजनीतिक भविष्य पर भी अपने विचार रखे।उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री बनें।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।
कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…
श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…
10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…
जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिए पुनर्विचार के संकेत, कमेटी बनाने पर भी विचार। सामान्य…