राजनीतिनामा

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था लोकतंत्र का अपहरण कर उसकी हत्या की गई : डॉ. राजेन्द्र शुक्ल

स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई, लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र बचाया आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था लोकतंत्र का अपहरण कर उसकी हत्या की गई, लेकिन लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष ने देश को बचा लिया : डॉ. राजेन्द्र शुक्ल

लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, नई पीढ़ी को इतिहास से सीख लेकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेना होगा : एडवोकेट कृष्णवीर सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी ने 51वीं बरसी पर लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान, आपातकाल के काले अध्याय को किया स्मरण

सागर। राजनीति का आधार सदैव नैतिकता, सुचिता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर होना चाहिए। 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के निर्वाचन को निरस्त किए जाने के बाद यदि राजनीतिक नैतिकता का पालन किया जाता तो न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए उन्हें पद छोड़ देना चाहिए था, किंतु सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक परंपराओं को कुचलते हुए 25 जून 1975 को देश पर आपातकाल थोप दिया गया। यह बात मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने सागर में आपातकाल की 51वीं बरसी पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लंबरदार, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, मध्यप्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा, भाजपा सागर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा की स्थायी आमंत्रित सदस्य डॉ. सुधा जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद पंथी, पूर्व विधायक पारुल साहू तथा कार्यक्रम जिला टोली संयोजक जगन्नाथ गुरैया मंचासीन रहे। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट कृष्णवीर सिंह ठाकुर संभागीय अध्यक्ष मधु गुप्ता ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों ने आपातकाल के दौरान झेली गई यातनाओं, संघर्ष और उस कालखंड के मार्मिक संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारतीय राजनीति में नैतिकता और लोकतांत्रिक मर्यादा का सर्वोच्च उदाहरण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रस्तुत किया, जिन्होंने सत्ता के लिए कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इसके विपरीत आपातकाल के दौरान न्यायपालिका की अवमानना की गई, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, संविधान में संशोधन कर न्यायपालिका के अधिकार सीमित किए गए तथा हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं और लोकतंत्र समर्थकों को रातों-रात गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया गया। यह केवल लोकतंत्र की हत्या नहीं थी, बल्कि पहले लोकतंत्र का अपहरण किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। डॉ. शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई, जबकि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया। यदि उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति का आंदोलन न हुआ होता, छात्र आंदोलनों ने जनजागरण न किया होता तथा अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित हजारों राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं और मीसाबंदियों ने संघर्ष न किया होता तो लोकतंत्र की पुनर्स्थापना संभव नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका और स्वतंत्र पत्रकारिता जैसे चार मजबूत स्तंभों पर आधारित है और इन्हें कमजोर करने का हर प्रयास लोकतंत्र के लिए घातक होता है। उन्होंने कहा कि आज भारत मजबूत लोकतंत्र, सशक्त नेतृत्व और तीव्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। धारा 370 का निरसन, राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय तथा देश के अधिकांश भूभाग में राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकारें लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए उसी संघर्ष का परिणाम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश और विशेष रूप से सागर जिले में फोरलेन सड़कों, वेस्टर्न बायपास सहित अनेक विकास परियोजनाएं सुशासन और पारदर्शी प्रशासन का उदाहरण हैं। डॉ. शुक्ल ने कहा कि भारत को विश्वगुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा आवश्यक है। “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना से प्रेरित भारत विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों एवं मीसाबंदियों के त्याग, संघर्ष और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है।

भारत सरकार द्वारा इस दिन को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में घोषित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि 25-26 जून 1975 की मध्यरात्रि को लोकतंत्र, संविधान और नागरिक स्वतंत्रताओं पर अभूतपूर्व प्रहार किया गया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के 19 महीने केवल जेलों की यातनाओं तक सीमित नहीं थे, बल्कि हजारों लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों ने आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक कष्ट झेले। अनेक परिवारों के दो-दो और तीन-तीन सदस्य जेलों में बंद रहे, महिलाओं ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में परिवारों का पालन-पोषण किया, लेकिन किसी ने भी लोकतंत्र और राष्ट्रहित के प्रति अपने संकल्प से समझौता नहीं किया। लोकतंत्र सेनानियों ने कभी सम्मान या पुरस्कार की अपेक्षा नहीं की, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर संघर्ष किया। एडवोकेट कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि आपातकाल लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियंत्रित करने की एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति थी। नागरिकों के मौलिक अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता तथा न्यायपालिका की प्रभावी भूमिका को सीमित कर पूरे देश को भय और दमन के वातावरण में बदल दिया गया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान कितना भी श्रेष्ठ क्यों न हो, यदि उसे संचालित करने वालों की नीयत और नीति ठीक न हो तो वह देश की रक्षा नहीं कर सकता और आपातकाल इस सत्य का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज भारत में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात कहने, न्यायालय जाने और सरकार की आलोचना करने की स्वतंत्रता प्राप्त है। स्वतंत्र प्रेस, सशक्त न्यायपालिका और अभिव्यक्ति की आजादी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। लोकतंत्र सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मविश्वास, सुशासन और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिए गए संघर्ष का वास्तविक सम्मान तभी होगा, जब नई पीढ़ी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे। स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिवस है, जब लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात किया गया। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतंत्र सेनानियों एवं मीसाबंदियों के संघर्ष को स्मरण कर उनका सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी नई पीढ़ी को आपातकाल के संघर्ष, त्याग और बलिदान से परिचित कराने तथा लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। लोकतंत्र सेनानियों के संस्मरण युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और संविधान की मर्यादा बनाए रखने की प्रेरणा देंगे। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर संभागीय भाजपा कार्यालय में आपातकाल के काले कालखंड पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किया तथा लोकतंत्र सेनानियों, मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए प्रहार, प्रेस पर सेंसरशिप, नागरिक अधिकारों के दमन तथा लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को चित्रों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय उस दौर की भयावह घटनाओं और यातनाओं से जुड़ी स्मृतियाँ एक बार फिर जीवंत हो उठीं। अनेक लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों की आँखें नम हो गईं। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर, श्री ज्ञानचंद जैन, श्री विनोद तिवारी, श्री किशन तिवारी, श्री महेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री धीरज सिंह लोधी, श्री रामसेवक शाण्डिल्य,श्री परसराम श्याममानी, श्री ऋषभ कुमार जैन,श्री अब्दुल शमीम महेन्द्र सराफ लक्ष्मी नारायण नामदेव तथा दिवंगत लोकतंत्र सेनानी स्व.अमर सिंह, स्व. कोमल भंडारी, स्व.जमुना मिस्त्री, स्व. श्रीनाथ शर्मा, स्व. शिवराज सिंह राजपूत, स्व.मु.इंशाम राही, स्व. सुशील सोनी, स्व.इदरीश खान, स्व. मु.युनुस राही, स्व.स्वतंत्र सिंह चौहान, स्व. यशवंत गौर, स्व.डॉ. आनंद नवाथे एवं स्व. श्यामलाल के परिजनों का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी विक्रम सोनी सह प्रभारी सुमित यादव आभार वरिष्ठ नेता रामकुमार साहू ने व्यक्त किया। संगोष्ठी में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन – मुख्य आरोपी गिरफ्तार एक फरार

सागर। शहर के चर्चित मछरयाई हत्याकांड में आखिरकार सागर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक…

4 days ago

योग दिवस – 6 वर्ष की नन्ही योग प्रशिक्षक प्रकृति बनी प्रेरणा का स्रोत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 6 वर्षीय प्रकृति तिवारी ने…

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड -दो करोड़ की बरामदगी

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित करोड़ों…

1 week ago

मुख्यमंत्री यादव ने केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के केसली विकासखंड के प्रवास के दौरान…

2 weeks ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण सांसद वानखेड़े ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद वानखेड़े ने प्रबुद्ध जनों  से भेंट…

2 weeks ago