लोकतंत्र-मंत्र

भारत जोड़ो के बाद प्रियंका गाँधी की हाँथ से हाँथ जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद कांग्रेस जल्द ही एक और देश  व्यापी यात्रा निकालने की तैयारी में है कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद वह आगामी 26 जनवरी से देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी जिसके तहत ब्लॉक पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा।पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा् के समापन के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।
वेणुगोपाल ने बताया कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा जिसमें यात्रा का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो् यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा। उन्होंने कहा इस यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत तीन स्तरीय कार्यक्रम होगा। ब्लॉक और बूथ के स्तर पर यात्रां होंगी जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे तथा राज्य के स्तर पर रैलियां होंगी।रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से संबंधित कार्यक्रमों शामिल होंगे।

समाचार दिल्ली 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

4 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

12 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago