बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। फोटो सामने आने के बाद पुलिस युवक की जानकारी जुटाते हुए उसके घर पहुंची। पुलिस को उम्मीद थी कि तलाशी में हथियार बरामद हो सकता है, लेकिन घर के अंदर जो मिला, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके का है। रविवार को पुलिस ने सौरभ अहिरवार के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान बंदूक तो नहीं मिली, लेकिन घर में बड़ी मात्रा में नकदी देखकर पुलिस के होश उड़ गए। रकम इतनी अधिक थी कि नोटों की गिनती के लिए पुलिस को मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया और आयकर विभाग को सूचना दी गई है।एसपी सुजानिया के अनुसार सागर पुलिस सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रोफाइल्स की छानबीन कर रही नहीं उसी दौरान जब हाँथ में बन्दूक लिए युवक की फोटो की पहचान हुई तब पुलिस उसके घर पहुंची जहा एक अलमारी जो बंदी थी उसे जब खोला गया तो उसमे चार बैग मिले जिसमे पैसा होने का संदेह जताया गया जब बैग कजोला गया तो भरी मात्रा में कॅश बरामद हुआ जिसकी गिनती जारी है अनुमानित मात्रा 3 करोड़ के आसपास है ।

रिश्तेदार की रकम होने का दावा

पूछताछ में परिवार की ओर से दावा किया गया है कि बरामद रकम भोपाल के चूना भट्टी निवासी उनके एक रिश्तेदार की है। बताया गया है कि संबंधित रिश्तेदार पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं। हालांकि इतनी बड़ी रकम घर में क्यों रखी गई थी और इसका वास्तविक स्रोत क्या है, यह जांच का विषय है।पुलिस अब नकदी के स्रोत, उसके स्वामित्व और घर तक पहुंचने की पूरी कड़ी की जांच कर रही है। आयकर विभाग और राजस्व विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद रकम वैध है या इसके पीछे कोई अन्य मामला जुड़ा हुआ है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *