राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – चम्बल की चाहत को सांस

भोपाल। चंबल की बरसों पुरानी चाहत है कि उसे सत्ता की चाबी मिले अवसर भी मिले औरौ को सत्ता भी दिलाई लेकिन अब तक चंबल के हाथों में सीधे तौर पर सत्ता नहीं आ पाई लेकिन एक बार फिर चंबल क्षेत्र को चांस दिया गया है कि वह सत्ता की चाबी तक पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास अवसर है कि वे अपनी दक्षता और क्षमता दिखाएंI दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए प्रदेश चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाया है इसके पहले किया आम चुनाव में भी तोमर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश पर फोकस बनाए हुए हैं और अपने विश्वसनीय केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्वनी वैष्णव को प्रदेश का चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाकर भेजा है एक-एक करके पार्टी कमजोर कड़ियों को दूर करने की कोशिश कर रही है और विश्वसनीयता एवं अधिकतम सर्वस्वीकार्यता को महत्व दे रही है जिससे पार्टी में मतभेदों को समाप्त किया जा सके और सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़े जाए पार्टी का अब तक जो आकलन है प्रदेश में सर्वाधिक चुनौती चंबल इलाके से मिल रही है जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं की भरमार हैI

बहरहाल दो दिन से भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और चुनाव के लिए विशेष तौर से प्रभारी बनाए गए भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ बैठक और मंथन कर रहे हैं इस दौरान विभिन्न प्रकार की बनने जा रही समितियां को भी अंतिम रूप देने की कोशिश की गई संभावना जताई जा रही है कि 20 जुलाई तक समितियां का गठन हो जाएगा 16 जुलाई से विकास पर्व मानना शुरू हो गया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी में इसकी शुरुआत की 14 अगस्त तक चलने वाले विकास पर्व पर लगभग 2 लाख करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया जानाI कुल मिलाकर सरकार जहां उपलब्धियां को ऊंचाइयां देने की कोशिश कर रही है जिससे कि पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बने तो दूसरी ओर संगठन पार्टी में कसावट के लिए जमावट कर रहा है और चुनिंदा नेताओं को विभिन्न समितियां में शामिल करके एक व्यापक अभियान चुनाव में चलाने की कोशिश कर रहा है इसके लिए जांचे परखे नरेंद्र सिंह तोमर पर पार्टी ने दांव लगाया है साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तोमर के सामने सबसे बड़ी चुनौती चंबल क्षेत्र में भाजपा को विजय दिलाने की है इस समय पार्टी को सर्वाधिक चुनौती इसी क्षेत्र से मिल रही है मालवा क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय हो सक्रिय किया गया है अन्य क्षेत्र में किसको क्या जवाब दरी देना है जल्दी ही तय हो जाएगा लेकिन जिस तरह से चंबल को विशेष महत्व दिया गया है उसे मान जा रहा है एक चांस इस क्षेत्र को और दिया गया है कि वह सत्ता की चाबी लेने में सक्षम है या नहीं।

देवदत्त दुबे जी ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

11 मार्च को सागर आएंगे मुख्यमंत्री ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सागर जिले…

16 hours ago

भारत तीसरी बार का विश्व कप विजेता बना

अहमदाबाद। टी 20 विस्वकप के अंतिम मुकाबले को जीतकर भारत ने एक बार फिर विश्कप…

20 hours ago

नेपाल में चौकाने वाली नई राजनीति की शुरुवात

 पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को लगभग 50,000 वोट के भारी अंतर से हराया।…

20 hours ago

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

3 days ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

3 days ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

3 days ago