राजनीतिनामा

26 विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा

2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए विपक्षी एकता ने एक और पड़ाव पूरा कर लिया है अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा से लड़ने के लिए 26 विपक्षी पार्टियों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा है। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल और तृणमूल कांग्रेस ने गठबंधन के नाम की घोषणा कर दी थी। बहरहाल, ‘इंडिया’ का मतलब इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस है। विपक्षी पार्टियों की अगली बैठक जल्दी ही मुंबई में होगी, जिसमें एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विपक्षी गठबंधन देश के सामने भाजपा और उसकी केंद्र सरकार के मुकाबले एक वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण पेश करेगा। बैठक के बाद खड़गे ने बताया कि विपक्षी पार्टियों के बीच तालमेल बनाने के लिए एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा- समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनेगी और उसका एक कार्यालय जल्दी ही बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा- भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ईडी, सीबीआई आदि को नष्ट कर दिया है। उन्होंने माना कि गठबंधन की सहयोगियों के बीच कुछ मसलों पर एक राय नहीं है लेकिन साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही इसे दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा- हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं।एनडीए की बैठक पर तंज करते हुए खड़गे ने कहा- इससे पहले हम पटना में मिले थे, जहां 16 पार्टियां मौजूद थीं। आज की बैठक में 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया। यह देखकर एनडीए 36 पार्टियों के साथ बैठक कर रहे हैं। मुझे नहीं पता वो कौन सी पार्टियां हैं। वे रजिस्टर्ड भी हैं या नहीं? मीडिया पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा- सारी मीडिया पर मोदी का कब्जा। ऐसा पहले कभी नहीं देखा था कि मीडिया हमारे खिलाफ इतनी शत्रुतापूर्ण है। उन्होंने कहा- आज हम यहां अपने हित के लिए नहीं, बल्कि देश को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम सरकार की नाकामियों को उजाकर करेंगे। मैं खुश हूं कि राहुल, ममता सब सहमत हैं। 2024 में साथ लड़ेंगे और ग्रेट रिजल्ट लाएंगे। गठबंधन को लीड कौन करेगा, चेहरा कौन होगा इस सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा- हम कोऑर्डिनेशन कमेटी बना रहे हैं। मुंबई की बैठक में ये 11 नाम तय होंगे। आगे की जानकारी तभी मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद में दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखे जाने के बाद कहा कि यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की लड़ाई इंडिया से है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

तीजनबाई का निधन: पंडवानी से लेकर पद्म विभूषण तक एक अद्भुत जीवन यात्रा

भारतीय लोककला की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो केवल कलाकार नहीं, बल्कि…

22 hours ago

मध्यप्रदेश – नरोत्तम से सर्वोत्तम मुकाबले के लिए कांग्रेस को उत्तम प्रत्याशी की तलाश

भोपाल भारतभवः  दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार उम्मीदवार के…

2 days ago

जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत गिरफ्तार मंत्री पटेल ने जताई नाराजगी

सागर में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी को बांदरी पुलिस ने दो साल पुराने…

2 days ago

केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा

केतन अग्रवाल हत्याकांड: वारदात से पहले सिया गोयल ने राजा रघुवंशी मर्डर केस खंगाला, मोबाइल…

2 days ago

पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर सरकार की सफाई

नीट परीक्षा में पेपर लीक के बाद मोदी सरकार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मामले…

3 days ago

डॉक्टर और नर्स से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता पर हुई एफआईआर

मध्य प्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आज सुबह से चल रहा डाक्टर…

5 days ago