Categories: Breaking News

छोटे खिलाडी की कलाबाजी देख हैरान हुए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिन के गुजरात दौरे पर 36वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया था। नेशनल गेम्स का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा रहा है। पीएम ने नेशनल गेम्स में भाग लेने आए देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों को भी संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी । गुजरात के अहमदाबाद में जारी नेशनल गेम्स 15 हजार से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें से सबसे अधिक ध्यान आकर्षण किया है 10 साल के शौर्यजीत ने । शौर्यजीत ने अपने नाम के अनुसार ही खेल में भी शौर्य गाथा लिख रहे हैं। शौर्यजीत मलखंब जिमनास्ट हैं वह इस पर करतब दिखाते हैं। नेशनल गेम्स में शौर्यजीत के करतब का एक वीडियो खेल के मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके देखकर पीएम मोदी भी दंग रह गए। इस वीडियो में 10 साल का यह जिमनास्ट ऐसे.ऐसे करतब दिखा रहे हैं जो बड़ी उम्र के खिलाड़ियों के लिए मुश्किल पड़ जाए। शौर्यजीत के इस वीडियो को देखकर पीएम मोदी ने तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए उन्होंने ट्वीट कर लिखा शौर्यजीत का क्या स्टार है। बता दें कि शौर्यजीत गुजरात के ही रहने वाले हैं। वीडियो में शौर्यजीत जिम्नास्टिक और कुश्ती का पोज लकड़ी के खंभे पर कर रहा है। मलखंब भारत का एक पारंपरिक खेल है। इसमें लकड़ी के एक खंभे पर खिलाड़ी कलाबाजी करते हैं।

https://youtu.be/pkZnxaYPolA

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

4 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

4 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

4 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago