Categories: Breaking News

MP में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, 9 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा 3 दिन बदला रहेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का दिखेगा असर, शहडोल-डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी; 40 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। कटनी जिले के करौंदी में बीती रात पारा गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, भोपाल और जबलपुर में रात का तापमान पचमढ़ी से भी कम रिकॉर्ड किया गया।एक तरफ प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, 20 से 22 नवंबर के बीच पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर 20 नवंबर से दिखाई देने लगेगा। शहडोल और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदलने का अनुमान जताया है।21 नवंबर को सीधी और अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 22 नवंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।फिलहाल मध्य प्रदेश में मौसम की दोहरी तस्वीर देखने को मिल रही है। एक ओर गिरते तापमान से ठिठुरन बढ़ रही है, तो दूसरी ओर चक्रवाती तूफान के असर से बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पत्नी की बेरहमी से हत्या का खुलासा, चरित्र पर शक बना कत्ल की वजह

सागर। मध्यप्रदेश  कैंट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश…

7 hours ago

सोने की शुद्धता पर चीन का ‘रेनियम’ वार! वजन बढ़ाकर 24 कैरेट का धोखा

भारत में सोने की शुद्धता को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ज्वेलरी…

7 hours ago

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा – ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने कुचला

मक्का से भरा बेकाबू ट्रक तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलटा, चालक गिरफ्तार;…

12 hours ago

राहुल गांधी का अमेरिका में मोदी सरकार पर हमला, बोले- भारत के युवाओं को नहीं दिख रहा भविष्य

भाजपा ने बताया कांग्रेस नेता की सोच को डिजास्टर कैलिफोर्निया और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों…

13 hours ago

आजम खान की जेल से रिहाई, सपा को मिली बड़ी सियासी राहत

चुनाव से पहले फिर मजबूत हो सकता है मुस्लिम समीकरण उत्तर प्रदेश की राजनीति में…

14 hours ago

सागर BMC में मरीज के परिजनों का हंगामा, डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट

10 लोगों पर गंभीर आरोप सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के अस्पताल में मरीज को…

1 day ago