लोकतंत्र-मंत्र

मकरोनिया हत्याकांड का आरोपी माफिया,अवैध सम्पत्ति नष्ट होगी-भूपेंद्र सिंह

मकरोनिया हत्याकांड के मृतक जगदीश यादव के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह,

दो लाख की व्यक्तिगत सहायता राशि सौंपी, कहा- आरोपी माफिया हैं, उनकी अवैध संपत्ति नष्ट होगी

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने मकरोनिया में विगत दिनों हुई हत्या की वारदात में मृतक जगदीश यादव के निवास पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दो लाख रुपए की व्यक्तिगत सहायता राशि सौंपी। मंत्री श्री सिंह ने मृतक जगदीश यादव के मकरोनिया कोरेगांव स्थित निवास पर पहुंच कर उनके पिता पूरनलाल यादव और मां विश्वैबाई यादव से मुलाकात की। मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। आपके दुख में हम सब आपके साथ हैं।

कृपया यह भी पढ़ें –

उल्लेखनीय है कि कल ही यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा की थी जिसे आज क्रियान्वित कर दिया। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अवैध गतिविधियों को देखते हुए उन्हें माफिया की श्रेणी में रखा गया है और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप आरोपियों की अवैध संपत्ति को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के निवास पर सांत्वना देने मंत्री श्री सिंह के साथ विधायक प्रदीप लारिया, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, संतोष रोहित भी पहुंचे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

7 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago