मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उपलब्धियां नवाचार और योजनाएं बताएंगे मंत्री

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उपलब्धियां नवाचार और योजनाएं बताएंगे मंत्री

प्रदेश के मंत्रियों ने पिछले दो वर्षों में क्या काम किया, क्या उपलब्धियां रही, विभाग में क्या नवाचार वाचार किए और भविष्य के लिए क्या योजनाएं हैं, यह सब समीक्षा बैठक में बताना होगा। आज से समीक्षा का दौर शुरू हो रहा है, जिसमें 21 मंत्रियों के समीक्षा की तारीखें और स्थान सामने आ गए हैं। दरअसल, सरकार किसी की भी रही हो, सरकार का मुखिया समय-समय पर अपने मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा जरूरकरता है, खासकर ऐसे मौकों पर विशेष रूप से करता है, जब मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना हो। प्रदेश में लगातार मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं और इसी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से मंत्रियों की विभागीय समीक्षा शुरू कर रहे हैं, जिसमें 2 दिसंबर को विधानसभा में, 3 दिसंबर को वल्लभ भवन में और 8 और 9 दिसंबर को खजुराहों में समीक्षा होगी।

बहरहाल, मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा हो गया है। समीक्षा बैठक को लेकर शेड्यूल जारी होगा  जिसमे   मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी शामिल रहेंगे। इस समीक्षा बैठक में मंत्री पिछले 2 वर्षों के कामकाज का लेखा-जोखा देंगे, विभाग की उपलब्धियां बताएंगे, साथ ही कर्मियों ओर समस्याओं को भी प्रस्तुत करेंगे, ताकि उनका निराकरण किया जा सके। आगामी 3 वर्षों के लक्ष्यों के निर्धारण पर भी विचार होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मंत्रियों से कार्य योजना पूछी जाएगी और कार्य योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पर गहन मंथन होगा। आज सबसे पहले मंत्री पहलाद पटेल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा विधानसभा परिसर में की जाएगी और इसके बादमंत्री उदय प्रताप सिंह के स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा होगी। फिर मुख्यमंत्री के विभाग, नर्मदा और मंत्री तुलसी सिलावट के घाटी विकास विभाग और जल संसाधन विभाग की र की समीक्षा होगी। इसके बाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ऊर्जा विभाग और मंत्री राकेश शुक्ला के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा होगी।3 दिसंबर को वल्लभ भवन में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्री विश्वास सारंग के सहकारिता विभाग, सुश्री निर्मला भूरिया के महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती कृष्णा गौर के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, नारायण सिंह कुशवाहा के सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण, एदल सिंह कसाना के कषि एवं किसानकल्याण विभाग, और नारायण सिंह कुशवाहा के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा होगी। इसके बाद 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लखन पटेल, कैलाश विजयवर्गी, कुंवर विजय सहाय, नागर सिंह चौहान, चेतन कश्यप, राकेश सिंह और संपत्तियां ऊईके के विभागों की समीक्षा होगी। कुल मिलाकर विधानसभा की तैयारी के साथ-साथ मंत्री विभागीय तैयारी भी कर रहे हैं, क्योंकि इस समीक्षा बैठक में जहां मंत्रियों को पिछले 2 वर्षों की विभागीय उपलब्धियां बतानी हैं, वहीं विभाग में क्या नवाचार किए गए है, यह भी बताना है और आगामी वर्ष में उनका विभाग क्या करने जा रहा है, यह भी बताना है। इस कारण मंत्री और विभागीय अधिकारी तैयारी में जटे हुए हैं।

देवदत्त दुबे 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *