राजनीतिनामा

आतिशबाजी कर भाजपा ने मनाया बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न

बिहार की बहार में जमकर नाचे जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी पं.दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण,

सागर। बिहार विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए.गठबंधन को मिली प्रचण्ड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्यापत हैं शुक्रवार को सागर में भाजपा कार्यर्ताओं ने पं.दीन दयाल चौक पर एकत्रित होकर पं.दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर प्रचण्ड जीत की बधाई दी। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ उपस्तिथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बाजो की धुन पर डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि बिहार चुनाव में एन.डी.ए.गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं जबरदस्त उत्साह व्यापत हैं लेकिन मध्यप्रदेश के लिए दोहरी खुशी हैं क्योंकि बिहार चुनाव की इस बिहार चुनाव की प्रचंड जीत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा एवं पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। बिहार के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प “सबका साथ- सबका विकास- सबका प्रयास- सबका विश्वास” को अपना आशीर्वाद प्रदान कर एन.डी.ए.के विजयी रथ को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी गृहमंत्री अमित शाह जी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सामूहिक प्रयासों से मिली यह प्रचंड जीत हमारे सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है इस जीत के लिए बिहार की विकास पसंद सभी मतदाताओं का हम आभार व्यक्त करते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि यह जीत बताती है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, विकास के काम में विश्वास करती है। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,चैन सिंह ठाकुर,रामेश्वर नामदेव,देवेंद्र कटारे,देवेंद्र फुसकेले,श्रीकांत जैन आलोक केसरवानी,डॉ.अनिल तिवारी पार्षद धर्मेन्द्र खटीक, रीतेश तिवारी,डब्बू साहू,देवेंद्र अहिरवार,मंडल अध्यक्ष अमित वैसाखीया,नीरज यादव,मेघा दुबे,संध्या भार्गव,प्रतिभा चौबे, मनीष चौबे,विक्रम सोनी,यश अग्रवाल,संध्या इटोरिया,प्रमिला मौर्य शारदा कोरी जय श्री रैकवार,सुनीता रैकवार प्रीति केसरवानी,उर्मिला सहारे, नितिन सोनी राहुल वैध, निखिल अहिरवार राम अहिरवार नितिन साहू रोशन कुर्मी गोपी पंक्ति पंकज भट्ट,अंशुल हर्ष अंशुल गुप्ता,अंकित सनकत, रोशन कुर्मी रवि ठाकुर सोनल सोनी अभिमन्यु सोनी दीपक लोधी शहर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

6 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago