Categories: Breaking News

किसानो पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

सागर में बीते दिनो कलेक्टर के आदेश पर खेतों में नरवाई जलाये जाने पर किसानो पर मुकदमा दर्ज करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है इसके विरोध में सागर के रहली में सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। वे नरवाई जलाने पर किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने उपज का भाव नहीं मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे‌। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार की अर्थी निकाली। मक्का की फसल से बनी अर्थी लेकर कांग्रेसी गांधी चौक पर पहुंचे। जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीअर्थी जलाने लगे तभी पुलिस ने अर्थी छीनी तो पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्का.मुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग कर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को खदेड़ा।

किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि सागर में पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ एफआईआर की जा रही है। जबकि नरवाई की व्यवस्था कराना चाहिए। पिछली फसल अतिवृष्टि से किसानों की खराब हो गई। सभी किसानों के पास नरवाई जलाने के अलावा कोई व्यवस्था नहीं है किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाएं। किसानों को उपज का भाव नहीं मिल रहा है। उन्हें भाव दिलाया जाए।भावांतर योजना के भंवर में किसानों को फंसाया जा रहा है। पर्याप्त खाद किसानों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटेल नगर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक जैन कांग्रेस नेता कमलेश साहू नारायण कुर्मी समेत अन्य मौजूद थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर में स्वस्थ्य लिवर कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन

विश्व लीवर दिवस के उपलक्ष्य में छावनी परिषद सागर,रोटरी क्लब सागर मेन एवं सुकून क्लब…

11 hours ago

मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी – पटैरिया

मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 जून को केसली में करेंगे 190.85 करोड़ रुपए के 53 निर्माण…

12 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – तीसरी सीट के लिए तिकड़म तेज

रविवार का दिन राजनीतिक रस्सा कशी का रहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरा दिन…

5 days ago

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी

तो आखिर बाईट दो हफ़्तों से सुर्ख़ियों में रहने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक अकाउंट…

6 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – निष्ठा को प्रतिष्ठा. ताकि उम्मीदें कायम रहे

शून्य से शिखर पर पहुंची भाजपा समय-समय पर ऐसे चौंकाने वाले निर्णय लेती रहती है…

1 week ago

देश के हर शहर में हैं मालवीय नगर

भारत में नगर नियोजन की लचर नीति के कारण दिल्ली के मालवीय नगर का अग्निकांड…

1 week ago