प्रशासन

गुस्साई महिला ने जनपद सदस्य की कार में तोड़फोड़ की

सागर के जनपद कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गयी जब परिसर में खड़ी जनपद पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह की कार में एक महिला ने पत्थर से तोड़फोड़ कर दी। महिला ने पत्थर मारकर कार के शीशे और बोनट को क्षतिग्रस्त किया‌। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समझाइश देकर महिला को शांत कराया गया। महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि मेरा नाम छोटी बाई है महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के जनपद सदस्य राघवेन्द्र सिंह ने हमारी जमीन से नाम कटवा दिए हैं। कलेक्टर से लेकर एसपी और थाने में शिकायत कर चुकी हूं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जमीन जोतने जाओ तो वह लोग मारने के लिए खड़े रहते हैं। परेशान हो गई हूं कहीं भी कोई सुनावई नहीं हो रही है । घटनाक्रम के बाद क्षतिग्रस्त कार जनपद कार्यालय परिसर के पास खड़ी रही लेकिन कार मालिक जनपद सदस्य मौके पर नहीं पहुंचे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

6 days ago