प्रशासन

मध्यप्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी नहीं – मुख्य सचिव


पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की अफवाह और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री अनुराग जैन ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रदेश के सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सख्त कार्रवाई करें। मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की गलत सूचनाओं के प्रसार पर तत्काल रोक लगाएं तथा पेट्रोल, डीजल और गैस के अवैध भंडारण और कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने सभी संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इस पर सतत रूप से ध्यान दें। मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री अनुराग जैन ने उक्त निर्देश आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभाग आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को दिए।

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति के संबंध में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें तथा शिकायतों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित करना सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि सभी कलेक्टर गैस गोदामों की सूचियां पुलिस विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराएं तथा गैस गोदामों की सतत रूप से मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित कराई जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मप्र श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने बताया कि मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है, घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है। सीएनजी की भी कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल की कमी के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों को सख्ती से रोकने के प्रयास किए जाएं। अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा प्रदेश के संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों से चर्चा कर पेट्रोल, डीजल और गैस की वितरण व्यवस्था के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सागर एनआईसी में संभाग आयुक्त श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

15 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

15 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

21 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

22 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago