अपराध

मध्यप्रदेश – सागर में तिहरे हत्याकांड से सनसनी

सागर। सागर  के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तीन मंजिला मकान में मां व उसकी दो बेटियों के खून से सने शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने नेपाल पैलेस का है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10.30 बजे पति जब घर पहुंचा तो दरवाजे खुले मिले। अंदर देखा तो पत्नी व बड़ी बेटी की लाश किचिन और छोटी बेटी की लाश बेडरूम में नीचे पड़ी थी।तीनों के सिर से खून बह रहा था। घटना स्थल को देख प्रतीत हो रहा है कि सिर दीवार में मारने के साथ किसी धारदार हथियार व पेंचकश से सिर गले व शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ वार किए गए। तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार और बाकी ऊपर की दो मंजिल पर किराएदार रहते हैं। आश्चर्य की बात है कि इतनी बड़ी वारदात हो गई और किसी को मां-बेटियों की चीख तक सुनाई नहीं दी। रात 1 बजे मौके पर पहुंचे आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील कुमार, प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके ने तफ्तीश की। फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आईजी वर्मा का कहना है कि हत्या हुई है, लेकिन कैसे और किसने की यह अभी बताना संभव नहीं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 days ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

3 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

4 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

6 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

6 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

7 days ago