Breaking News

देवरी में उफनती नदी में बही गर्भवती महिला

देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झुनकू संजय नगर में रामघाट मंदिर के पास बल्ली ढाबा के पीछे नदी पर बने छोटे से पुलिया पर से दिन मंगलवार को एक गर्भवती महिला के नदी पर बह जाने और लापता होने की घटना सामने आई है प्राप्त जानकारी अनुसार संजय नगर के कल्प धाम कॉलोनी निवासी श्रीमती वंदना साहू पति दशरथ साहू उम्र 28 वर्ष अपने पति और ननद के साथ सुबह करीब 9:30 बजे मोटरसाइकिल से रामघाट मंदिर पूजा करने के लिए आए हुए थे। पूजा अर्चना करने के बाद रामघाट मंदिर के पास नदी पर बने छोटे से पुल को पार करते समय पुल पर से पानी का तेज बहाव होने के कारण मोटरसाइकिल अनबैलेंस होकर गिर गई। जिसके कारण मोटरसाइकिल पर बैठे पति दसरथ साहू और उसकी बहन कविता साहू 22 वर्ष की जान बच गई वहीं पीछे बैठी उसकी गर्वती पत्नी वंदना साहू नदी के तेज बहाव में बह गई, घटना देख मंदिर के पास खड़े एक व्यक्ति लखन हरिजन ने देखा तो उसने नदी में महिला को बचाने छालांग लगा दी लेकिन महिला पानी में डूबती गई और वह बचा नहीं पाया, लखन ने बताया कि वह स्वयं पानी में डूबता जा रहा था इसलिए वह बाहर निकल आया और महिला पानी में समा गई घटना की सूचना लगते ही देवरी पुलिस प्रशासन एवं अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम मुनव्वर खान एस डी ओ पी शशिकांत सरयाम तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया पटवारी रशीद खान अपने पूरे टीम के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और नदी के दोनों तरफ रास्ता बंद कराया साथ ही लोगों को नदी पार ना करने की समझाएं दी गई। देवरी क्षेत्र में बीते दिन से दिन-रात हो रही तेज बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। देवरी क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले आधा दर्जन से अधिक रास्ते बंद होने के कारण अबागवन बंद हो गये है।

संवाददाता – संतोष विश्वकर्मा 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago