लोकतंत्र-मंत्र

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुचे- विधायक  लारिया

विकसित कृषि संकल्प अभियान के छठे दिन विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम पंचायत नरयावली, काँचरी ऐवम लुहारी में सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत लुहारी में लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति थे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री गुलाब सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ देवेंद्र पयासी ने खरीफ फसलों में बीज उपचार के तरीके ऐवम महत्त्व, तरल पर्णीय उर्वरकों ऐवम कीटनाशक का ड्रोन के माध्यम से छिड़काव , बीज उपचार, विकल्पीय उर्वरक, समन्वित फसल प्रबंधन , मिट्टी नमूने संग्रहण ऐवम लाभ, काम लागत में अधिक उत्पादन के विभिन्न पहलू, बुबाई के तरीके ऐवम जलवायु परिवर्तन के दौर में फसल प्रबंधन की जानकारी किसानों को वैज्ञानिकों के माध्यम से दी गयी । इस अवसर पर उपसंचालक कृषि ने किसानों का आह्वान किया कि नवीन तकनीक जानकारियों को अपनाते हुए खेती में लागत को कम करने, विकल्पीय उर्वरकों का उपयोग हेतु प्रेरित किया। विधायक श्री लारिया ने किसानों को कृषि ऐवम उद्द्यानिकी विभाग की कल्याणकारी योजनाओं ऐवम सुविधाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुचाने के प्रयासों पर बल दिया साथ ही नरबाई प्रबंधन हरतु किसानों को आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के उपायों ऐवम आवश्यक मशीनरी की सुविधाओं को किसानों के कस्टम हायरिंग के माध्यम से या अनुदान सहित उपलब्ध कराने हेतु सहायक कृषि यंत्री श्री कुजूर को निर्देशित कर जिले में सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जिससे समय पर किसानों को समय पर मशीनरी उपलब्ध हो सके।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री गुलाब सिंह राजपूत  ने समय पर खरीफ फसलों के बीजो की उपलब्धता ऐवम विकल्पीय उर्वरकों के उपयोग हेतु किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सुझाव दिये। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान ऐवम जनप्रतिनिधियों श्री अशोक सिंह, बलदेव सिंह, रामगोपाल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, चाली राजा सरपंच लुहारी का मार्गदर्शन ऐवम सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सागर के प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्रभारी, डॉ के एस यादव, डॉ ममता सिंह, अनुविभागीय अधिकारी कृषि अनिल राय, परियोजना संचालक आत्मा प्रजापति जी,सहायक यंत्री ए पी कुजूर, उद्यानिकी से श्री मलारया जी, मत्स्य विभाग से बी आर पटेल, कृषि विस्तार अधिकारी अम्बुजा सिंह ने अपने अनुभव साझा किये एवं सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन बी टी एम आत्मा शैलेश त्रिपाठी ने किया एवं आभार व्यक्त परियोजना संचालक आत्मा ने किया।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसके…

23 hours ago

विभाजनों से भरी दुनिया में भारत की एकता पहले से अधिक प्रासंगिक – मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत का हर हिस्सा पवित्र…

1 day ago

मानव अधिकार उल्लंघन के मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष महोदय डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विगत दिवसों…

3 days ago

हिंसा की आग में झुलसा बंगाल शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। नौ मई…

4 days ago

पश्चिम बंगाल में कमल का खिलना – सबसे बड़ी जीत!

हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कई बड़े राजनीतिक संदेश छिपे…

6 days ago

अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर

अधिवक्ता अकलेचर दुवे ने जूनियर वकीलों को स्टाईपेड, वकील पेंशन एवं सामूहिक बीमा योजना लागू…

1 week ago