खेल जगत

बेंगलुरु हादसे से टूटा विराट का दिल

आईपीएल 2025 का अंत जहां एक तरफ कोहली के दीवानो के लिये कई खुसियां लेकर आया तो एक हादसे ने जीत की खुशी को गम में बदल दिया दरअसल विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएत की ऐतिहासिक जीत का जश्न बुधवारए 4 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बड़े समारोह के रूप में मनाया जा रहा था। यह जीत 18 साल के लंबे इंतज़ार का अंत थी जिसे टीम ने रजत पाटीदार की कप्तानी में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर हासिल किया था। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थीए बल्कि विराट कोहली और उसके करोड़ों फैन्स के लिए भावनाओं का विस्फोट थी। इस ऐतिहासिक मौके को लेकर पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल था। विराट कोहली और पूरी टीम जब ट्रॉफी लेकर बेंगलुरु पहुंचीए तो सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।आरसीबी मैनेजमेंट ने इस ट्रॉफी जीत के उत्सव को सार्वजनिक रूप से मनाने का फैसला किया और घोषणा की कि 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न आयोजित किया जाएगा।आयोजन के लिए कोई टिकट नहीं रखा गयाए जिससे हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम की ओर उमड़ पड़े। विराट कोहली की लोकप्रियता और टीम की ऐतिहासिक जीत को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।लेकिन इस खुशी और जश्न के माहौल में एक दर्दनाक घटना घट गई। स्टेडियम के बाहर भीड़ अनियंत्रित हो गई और अफरातफरी मच गई। सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी और मैनेजमेंट की लापरवाही के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गईए जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। जश्न की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थींए अब उनकी जगह पीड़ितों के आंसू और सवालों ने ले ली।

बेंगलुरु में भगदड़ के बाद विराट कोहली की प्रतिक्रिया

अब इस पूरे मामले पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई है। विराट ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए लिखाए श्मैं पूरी तरह से टूट चुका हूं। यह जानकर दिल दहल गया कि हमारे जश्न के बीच इतनी बड़ी त्रासदी हो गई। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

11 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

18 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago