राजनीतिनामा

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सीजफायर की घोषणा से कूटनीतिक नाकामी उजागर – अरुण यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का सागर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

भारतीय सेना ने जिस अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया है वह वंदनीय

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सीजफायर की घोषणा से भारत सरकार की कूटनीतिक नाकामी उजागर – अरुण यादव

सागर/ भारत सरकार के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव अल्प प्रवास पर सागर पधारे। उनके यहां आगमन पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी सहित स्थानीय कांग्रेसजनों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार की उपस्थिति में तिलिवार्ड स्थित महामाया बौद्ध विहार मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की जयंती पर उनकी पूजा अर्चना कर भगवान बुद्ध के संदेश शांति प्रेम और सद्भाव को आत्मसात करने का आवाहन किया। इस दौरान पीसीसी के जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी व हर्ष यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, वीरसिंह यादव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, अमित राम जी दुबे, विकास शर्मा, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पीसीसी सह प्रभारी अभिषेक यादव (जबलपुर), सुरेन्द्र सुहाने, पप्पू गुप्ता, जिला शहर कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, पार्षद ताहिर खान, महेश जाटव, चमन अंसारी, ऋचा सिंह, राहुल चौबे, आईटी सेल अध्यक्ष पीयूष अवस्थी, रामकुमार पचौरी अभिषेक गौर, शाहरुख खान, अंकुर यादव, अशफाक अली, प्रीतम यादव, नितिन पचौरी, लल्ला यादव, दीपेंद्र कोरी, अशोक अहिरवार, राजकुमार कोरी, आनंद हेला, पवन जाटव मडिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने फूलमाला पहनकर केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का गरिमामय स्वागत किया। उन्होंने सर्किट हाउस में आमजन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा की। जन सामान्य के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने इस दौरान कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया है वह वंदनीय है। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे बेगुनाह लोगों की जान गई जिससे समूचा देश क्रोधित हुआ। सरकार ने सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी। कांग्रेस भी हर कदम पर सरकार के साथ खड़ी रही। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी समेत समूची कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय संकट के समय सेना और सरकार के साथ खड़े होकर यह साबित किया है कि हमारे लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि सेना ने 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के इतिहास को दोहराने का काम किया है। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ने अचानक सीजफायर की घोषणा से भारत सरकार की कूटनीतिक नाकामी उजागर हुई है। हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया, लेकिन फिर जिस तरह से ट्रंप का ट्वीट आया, उससे हम सभी अचंभित हैं। इससे हम सभी के मन में बहुत सारे सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में हम सरकार से पारदर्शिता की मांग करते हैं। देश की जनता यह जानना चाहती है कि क्या भारत ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार कर लिया है तथा हमने सीजफायर में पाकिस्तान से क्या वादे लिए हैं, देश के लोगों को यह भी जानने का हक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे जी और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने पत्र लिखकर नरेंद्र मोदी से संसद के विशेष सत्र की मांग की है, जिसमें सभी दलों को बताया जाए कि युद्ध विराम की क्या शर्ते हैं? क्या हमने ट्रंप के बयान से मध्यस्थता स्वीकार कर ली? क्या शिमला समझौता अब रद्द हो गया? ऐसे बहुत सारे सवाल हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार एक सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाए ताकि सारी स्थिति साफ हो सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने राहतगढ़ में सुरखी विधानसभा के प्रत्याशी रहे नीरज शर्मा तथा ग्राम धनोरा में राजकुमार सिंह तथा सागर में कांग्रेस नेता प्रीतम यादव के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा उन्होंने सागर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा नगर निगम के पूर्व महापौर संतोष पांडे, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव तथा आईटी सेल के पंकज सिंघई के निवास पर पहुंचकर विगत दिनों उनके परिवार में हुए शोक पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

1 day ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

1 day ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

2 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

2 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

2 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

3 days ago