Breaking News

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्री सहित तीन की मौत

सागर जिले की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता.पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार की देर रात की है।पुलिस के अनुसार  हेतराम पटेल वर्ष बुधवार को बेटी प्रीति पटेल 18 वर्ष और गांव के अंकित लोधी 19 वर्ष  के साथ अपने गांव से बाइक पर सागर आए थे। सागर में उन्होंने बेटी के पेट दर्द का इलाज कराया। इसके बाद वे बहेरिया तिगड्डा के पास बड़े शंकर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। यहां भगवान के दर्शन किए।दर्शन के बाद तीनों घर लौट रहे थे। बाइक अंकित लोधी चला रहा था। घर जाते समय बंडा रोड पर स्थित ग्राम तिन्सुआ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ;एमपी 20 जेडएफ 6349 ने बाइक क्रमांक एमपी 15 एनएच 4501 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता.पुत्री समेत अंकित उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना में अंकित लोधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पिता.पुत्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

3 hours ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

8 hours ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

8 hours ago

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परफार्मेंस और परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय का पालन…

1 day ago

बिहार – राजनीति में भूचाल नितिश जायेंगे राज्यसभा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है…

2 days ago

ईरान-इसराइल-अमेरिका युद्ध से थर्राई दुनिया खामनेई की मौत

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले से सारी दुनिया सन्न है सोशल मीडिया पर…

6 days ago