राजनीतिनामा

सागर जिले के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेला का शुभारंभ

स्वच्छता कर्मियों की काम के दौरान मृत्यु को शून्य बनाने के लिए नमस्ते योजना शुरू
– केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

जनता से सरोकार रखने वाले ही हमेशा उन्नति के शिखर पर जाते हैं -पूर्व मंत्री भार्गव

दिव्यांग सशक्त होगा तो परिवार, समाज, देश सशक्त होगा, दिव्य कला मेला के माध्यम से दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा एवं रहस मेला प्राचीन संस्कृति एवं सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित संरक्षित करने का माध्यम, साथ ही स्वच्छता कर्मियों की काम के दौरान मृत्यु को शून्य बनाने के लिए नमस्ते योजना चालू की गई है। उक्त विचार केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने सागर जिले के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेला का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव सहित अन्य जन प्रतिनिधि, दिव्यांगजन,  एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद थे।केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं इसी कड़ी में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए दिव्या कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तक 24 मेला लगाए जा चुके हैं जिसमें 1500 दिव्यांगों ने 19 करोड रुपए का व्यवसाय किया व समृद्ध बने। इसी प्रकार इन मेलों को पूरे देश में लगाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमारे स्वच्छता कर्मियों को काम के दौरान दुर्घटना होने पर मृत्यु होने को शून्य बनाने के लिए नमस्ते योजना प्रारंभ की गई है जिसके माध्यम से हमारे स्वच्छता कर्मियों को सभी उपकरण संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसी प्रकार अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को विदेश में पीएचडी एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार ने योजना तैयार की है जिसमें उनको आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सागर में शीघ्र ही एक दिव्यांग पार्क स्थापित होगा जिसमें हमारे दिव्यांग भाई बहन उसका उपयोग कर सकेंगे उन्होंने कहा कि इस पार्क में सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चे जो की सुन-बोल नहीं सकतें उनकी सर्जरी के लिए सरकार कार्य कर रही है और इस सर्जरी में लाखों रुपए का खर्च आता है अभी तक सरकार ने 6500 बच्चों का सफल ऑपरेशन करा दिया है। उन्होंने अपील की कि जिले में इस प्रकार के जो भी दिव्यांग बच्चे हैं उनको चिन्हित किया जाए और सूचीबद्ध कर सूचित करें।मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि श्री गोपाल भार्गव एक योद्धा है जो कई वर्षों से लगातार आपका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित श्री गोपाल भार्गव का दिल रहली के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा कि यह रहस मेला पीढ़ियों पुराना है और इसको आगे बढ़ने का कार्य विधायक श्री गोपाल भार्गव के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें एक छत के नीचे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को प्रदान की जाने वाली मोट्रेट ट्राईसाइकिल को और अपडेट किया जाएगा जो की 80 दिव्यांगजन को प्रदान की जाएगी।विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि जनता से सीधा सरोकार रखने वाली हमेशा उन्नति कर नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि रहस मेला में लोक हितकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ मेला में आने वाली सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।भार्गव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लोक हितकारी योजनाओं के माध्यम से व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रहस मेला में 28 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन हो रहा जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोगों की हत्याएं की गई हैं – करने वाला कोई और नहीं सरकार है – जीतू पटवारी

सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं - पटवारी सागर…

29 mins ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 22 पहुंचा, 112 बीमार

बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अमानक/अवैध शराब के सेवन से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत 22 लोगों…

48 mins ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: 11 मौतों से मचा हड़कंप, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में

आबकारी विभाग और पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारी निलंबित | ललितपुर से शराब सप्लाई…

1 day ago

श्रीकृष्ण, करूक्षेत्र और प्रबंधन

महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों से यह अकाट्य रूप से सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण…

3 days ago

मध्यप्रदेश – कार्य समिति के निर्णायो के क्रियान्वयन पर फोकस

राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में दो दिवसीय चली बीजेपी कार्य समिति की बैठक…

3 days ago

राम मंदिर प्रबंधन में बड़ा बदलाव, पहली बार नियुक्त हुआ CEO

अयोध्या। भारतभवः  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के…

4 days ago