खेल जगत

क्रिकेट महाकुंभ में मैन ऑफ द सीरीज को ट्रेनिंग देकर आगे ले जाएंगे – प्रदीप लारिया

जिले की सुरखी विधानसभा में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ का आगाज क्षेत्रीय युवाओं के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आया है। शनिवार को बिलहरा स्थित खेल मैदान पर इस महाकुंभ के तहत रोमांचक मैच का आयोजन हुआ। खेल के साथ.साथ क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी और नरयावली विधायक और सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके हौसले को नई ऊंचाई दी। इस दौरान उन्होंने पिच पर बल्लेबाजी करते हुए आयोजन की शुरुआत की। लारिया ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके बेटे आकाश सिंह राजपूत व उनकी सहयोगी टीम को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने सुरखी विधानसभा में क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत की। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस आयोजन के माध्यम से मध्य प्रदेश की सुरखी विधानसभा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है। इस क्रिकेट महाकुंभ ने दो बार अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव गांव के होनहार खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे हैं जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच नहीं मिलता था इसलिए इस क्रिकेट महाकुंभ में जो भी मैन ऑफ द सीरीज होगा उसे डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि वह खिलाड़ी कोच से प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को बेहतर कर सके। उस खिलाड़ी को हम ओर आगे ले जाएंगे।जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अगुवाई में और उनके बेटे आकाश सिंह राजपूत व उनकी टीम के संयोजन में हो रहा क्रिकेट महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। एक ओर देश का युवा जो व्यसन की ओर जा रहा है वहीं कुछ युवा ऐसे भी है जो खेलों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे युवा को मंच देने की पहल मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके बेटे आकाश सिंह राजपूत ने की है। इस आयोजन के माध्यम से अनेक खिलाड़ी जिला संभाग प्रदेश के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। यह आयोजन न केवल क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है बल्कि खेल भावना का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।युवा शक्ति संगठन के सदस्य आकाश सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि क्षेत्र के खिलाड़ी न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएं। इस दिशा में यह आयोजन एक मजबूत कदम है। आज अतिथियों के आने के साथ ही खिलाड़ियों की ऊर्जा और बढ़ गई है स सभी अतिथियों का उन्होंने आभार जताया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

12 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

19 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago