राजनीतिनामा

बच्चों को स्कूल न भेजने वाले अभिभावक उनके शत्रु-भार्गव

पीएम  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिलगन में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक  श्री गोपाल भार्गव ने स्कूल पहुंचकर आनंद उत्सव एवं साइकिल वितरण कर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गई उनके अभिभावकों ने विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के प्रति कृत संकल्पित है दूर-दराज से आने वाले छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण नि:शुल्क गणेश छात्रवृत्ति की व्यवस्था शासन करती है कोई भी छात्र अशिक्षित ना रहे जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं वह उनके सबसे बड़े शत्रु हैं अशिक्षा इस संसार का सबसे बड़ा अभिशाप है । विधायक श्री भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि जो छात्राएं कक्षा 12वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश लेती हैं तो उनका शासन द्वारा ₹5000 की राशि दी जाती है और जब ग्रेजुएट होकर के पोस्ट ग्रेजुएट करती हैं तो उनको ₹25000 की राशि शासन के द्वारा प्रदाय की जाती है पढ़ाई में होनहार छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था शासन करती है अतः अभिभावकों से यह अपील की जाती है कि पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई से वंचित न रखें छात्राएं लड़कियां दो परिवारों का प्रतिनिधित्व करती हैं उनके लिए भी पढ़ाई बहुत आवश्यक है आज के जमाने में छात्र और छात्रों में कोई भेद नहीं है सभी बढ़-चढ़कर के समस्त कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रही है और भारत के विकास में सहयोग कर रही हैं इस विकसित भारत की लिए समस्त नवयुवकों के लिए ही आगे बढ़कर के अपनी पढ़ाई को जारी जरूर रखना होगा और नए अध्याय लिखना होगा एवं आसपास के ग्रामों से पधारे नागरिकों ने भी श्री गोपाल भार्गव का फूल मालाओं से स्वागत कर उनका अभिवादन किया ।
                        इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम की सरपंच श्रीमती सिया बाई, श्री राजीव हजारी ने स्वागत किया रानी कुशवाहा ने भी अपने उद्बोधन में श्री गोपाल भार्गव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वादा किया कि मेरा आने वाला समय आम जनता समस्याओं को दूर करने के लिए ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री शरद कुमार गौतम ने शाल श्री फल से श्री भार्गव का स्वागत किया एवं वाईस प्रिंसिपल राममिलन मिश्रा ने स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने विद्यालय में 650 छात्राओं के पढ़ने की जानकारी देते हुए विद्यालय के रिजल्ट में उत्तरोत्तर वृद्धि के बारे में जानकारी दी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढाना की प्राचार्य श्रीमती दीपा दुबे की उपस्थिति में 23 छात्रों को हिलगन प्रांगण से ही साइकिल वितरित की गई एवं हायर सेकंडरी विद्यालय हिलगन के 100 छात्र-छात्राओं को को साइकिल वितरित की गई।श्री भार्गव ने स्कूल के प्रांगण में कुएं के ऊपर लोहे का जाला डलवाने एवं संस्कृति मंच के लिए राशि ।की घोषणा की शीघ्र इसका क्रियान्वयन किया जाएगा एवं साइकिलों को रखने के लिए स्टैंड स्कूल की मरम्मत के लिए राशि उपलब्ध कराकर की उसको दुरुस्त किया जाएगा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वर्मा को श्री गोपाल भार्गव ने इन कार्यों को तत्काल प्रभाव से करने के लिए निर्देशित किया आभार श्रीमती नीति अवस्थी ने प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री शरद कुमार गौतम ने आदरणीय भार्गव जी का आभार माना राममिलन मिश्रा श्रीमती नीति अवस्थी अरविंद गोस्वामी आदित्य नारायण मिश्रा अर्चना पाठक श्रीमती रंजना अहिरवार अमोल अहिरवार सरोजिनी वाला मिश्रा संदीप राजपूत राहुल चौरसिया अवधेश सिंह ठाकुर यशपाल यादव वीरू लोधी समेत जनसामान्य एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

18 hours ago

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

2 days ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

2 days ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

3 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

3 days ago

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP सुजानिया का तबादला

बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…

3 days ago