Categories: Breaking News

तीन क्विंटल दूषित मावा किया जब्त  मिठाई फैक्ट्री को किया गया सील

मिलावट से मुक्ति अभियान  के अंतर्गत कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर आज जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले में बड़ी कार्रवाई की गई।कलेक्टर के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णत प्रतिबंधित होगा। इसी परिपेक्ष्य में आज सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग के द्वारा पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की गई । इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राय, पुलिस विभाग के अधिकारी  मौजूद थे।श्रीमती जूही गर्ग ने बताया कि मोती नगर थाना अंतर्गत राहतगढ़ बस स्टैंड के पास बीकानेर मिष्ठान भंडार के द्वारा घर में ही अवैध रूप से  मिठाई की फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिसे तत्काल रूप से बंद कराया गया एवं सील किया गया। साथ ही बॉयलर ,भट्टी की जप्ती बनाई गई, मिठाई के सैंपल लिए गए एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। रहवासी क्षेत्र में इस प्रकार से बंद कमरे में बिना अनुमति के फैक्ट्री संचालन पर भी वैधानिक कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सूचना मिलने पर शर्मा स्वीट्स के मालिक के मकान से करीब तीन क्विंटल दूषित मावा जब्त किया गया। साथ ही शर्मा स्वीट्स की दुकान के फ्रीजर में अत्यधिक पुरानी स्टोर की गई मिठाइयां भी प्रथम दृष्टया अमानक प्रतीत होने के कारण सील कर, सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजी गई। यहां से तीन घरेलू गैस सिलेंडर की भी जप्ती की गई है।सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती गर्ग ने बताया कि मिठाई बनाने की फैक्ट्री के सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यहां अवैध रूप से बिजली कनेक्शन तथा बिजली चोरी के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। इसी प्रकार राहतगढ़ बस स्टैंड के पास शर्मा स्वीट्स के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा है कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago