Categories: Breaking News

राम मंदिर लोकार्पण में सागरवासियों को आमंत्रित करने आया हूं: पूर्व मंत्री शुक्ल

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होगा राम मंदिर का भव्य लोकार्पण, मैं संपूर्ण सागरवासियों को आमंत्रित करने आया हूं: पूर्व मंत्री शुक्ल

जो कांग्रेस की सरकारों में असंभव लगता था वह भाजपा की सरकारों ने संभव कर दिखाया:–आनंद स्वरूप शुक्ल पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश

सागर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों ने बीते सालों में अनेक ऐसे काम किए हैं, जो इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुके हैं। अनेक काम दर्ज होने वाले हैं। हमारी सरकारों के इन कामों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यकर्ता इन कामों को लेकर जनता के बीच जाएं और पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के लिए आशीर्वाद मांगें। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने हरिसिंह गौर मंडल के बूथ प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में प्रवासी प्रभारी अभिनव पांडे, विधानसभा संयोजक रामकुमार साहू, सह संयोजक नितिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे भी उपस्थित रहे। बैठक के पूर्व अतिथियों द्वारा बूथ प्रभारियों को करणीय कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने ऐसे काम किए हैं, जिन्हें कुछ समय पहले तक असंभव माना जाता था।

 

शुक्ल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ किया। जिसका भव्य लोकार्पण 22 जनवरी 2024 को होगा। जिसमें मैं संपूर्ण सागरवासियों को आमंत्रित करता हूं। आप सभी सपरिवार इस आयोजन में पधारें। इसी प्रकार कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई। ये ऐसे काम हैं, जो कांग्रेस की सरकारों के शासन में असंभव लगते थे। वहीं, मध्यप्रदेश में 2003 से पहले दिन में तीन-चार घंटे ही बिजली आती थी, जो आज 24 घंटे मिल रही है। तब प्रदेश की सड़कों पर चलना मुश्किल था, लेकिन आज प्रदेश में अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों का जाल बिछा हुआ है। शुक्ल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के इन कामों को लेकर जनता के बीच जाएं और चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगें। जनता के दुख दर्द को समझती है हमारी सरकारः–मनीष चौबे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, तीर्थदर्शन, संबल जैसी अनेकों जनहित की योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार जनता की परेशानियों और दुख-दर्द को महसूस करती और उन्हें दूर करने के लिए प्रयास भी किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डबल इंजन वाली सरकार के कामों को लेकर मैदान में उतरें और पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को जिताने के लिए पूरी मेहनत से जुट जाएं। बैठक में डॉ.हरिसिंह गौर मंडल के सभी बूथ प्रभारी उपस्थित रहें।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

7 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

10 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

14 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 days ago