राजनीतिनामा

सागर में प्रचंड जीत की गूंज भोपाल से लेकर दिल्ली तक गूंजेगी:–शैलेंद्र जैन

हर कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह दिन-रात एक करना होगा:–आनंद स्वरूप शुक्ल पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश

सागर मध्य प्रदेश का 2023 का विधानसभा चुनाव स्वाभिमान का चुनाव है। यह लड़ाई किसी दल की लड़ाई नहीं ,बल्कि प्रदेश की 9.5 करोड़ जनता के स्वाभिमान की लड़ाई है। कांग्रेस के काल में मध्य प्रदेश की जनता ने बहुत बुरा काल देखा है। भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के अलावा कांग्रेस ने जनता को और कुछ नहीं दिया। इसीलिए जरूरत है कि भाजपा का कमल हर बूथ पर खिलाएं। आपकी मेनहत से मध्य प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने शुक्रवार को डॉ.भीम राव अंबेडकर मंडल के बूथ प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान श्री शुक्ल ने पार्टी प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। बैठक में प्रवासी प्रभारी श्री दिव्यांश प्रताप सिंह, श्री रविंद्र तिवारी,श्री मंडल अध्यक्ष श्री रीतेश मिश्रा,विधानसभा संयोजक श्री रामकुमार साहू,श्री अनूप उर्मिल,अमित बैशाखिया उपस्थित रहें। बैठक को विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने भी संबोधित किया।

चुनाव जीतने का दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र पूर्व मंत्री श्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने ने अलग ही अंदाज में कार्यकर्ता को चुनाव जीतने का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से सीखना चाहिए। वह देश को विकसित बनाने के लिए 18 घंटे काम करते हैं और हम सभी को भी यह चुनाव जीतने के लिए दिन-रात एक करने की जरूरत है। यह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है।क्षेत्र के हर बूथ को कार्यकर्ता एक क़िला मान के चलें और सेनापति की तरह इन किलों की रक्षा करें। क्योंकि झूठ फैलाने वाले इस समय सक्रिय हैं और उन्हें वोट की ताकत से जवाब देना है।

बूथ पर मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित किया पूर्व मंत्री श्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बूथ प्रभारियों सेएक-एक कर संवाद किया और उन्हें बूथ पर मजबूती से काम करने का मंत्र दिया। श्री शुक्ल ने कहा कि बूथ की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आपकी मेहनत से ही पार्टी की प्रचंड मतों से जीत होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जीत के लिए 9 सूत्र बताए, जिसमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल से लेकर, भाजपा की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जन-जन से आपसी संबंध बनाने जैसे विषय शामिल हैं।

पार्टी प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि विधानसभा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर मुझे पूरा भरोसा है कि वे जिस जोश और उत्साह के साथ प्रचार कार्य में जुटे हुए हैं उससे यह बिल्कुल साफ है कि सागर विधानसभा में बंपर जीत के साथ पूरी तरह से कमल खिलेगा। मगर हमें यह जानकर घर नहीं बैठना है ,बल्कि दोगुना उत्साह और जोश के साथ मतदाताओं के बीच में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जाना है एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करना है ताकि सागर की जीत की गूंज भोपाल सहित दिल्ली में बैठे कांग्रेसी नेताओं तक पहुंचें जिससे सागर में पिछले 2 बार से हो रहे राजनैतिक षडयंत्रों की पुनरावृत्ति ना हो। बैठक में सभी बूथ प्रभारी गण उपस्थित रहें।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

14 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

21 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

2 days ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago