राजनीतिनामा

नल जल योजनाओं से मिट रही पानी की समस्या: गोविंद सिंह राजपूत

महिलाओं और बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, युवाओं के साथ किया आधा दर्जन से अधिक गावों में जनसंपर्क

नगरों और बड़े कस्बों से नजदीकि गावों में सघन जनसंपर्क के बाद अब सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में पहुंच बनाकर जनसंपर्क अभियान में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। शुक्रवार को गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के ग्राम उमरिया सेमरा, लालबाग, नया खेड़ा, हुरा, परासरीकलां, चंदनहारी तथा हिनोतियाकलां में जनसम्पर्क कर महिलाओं, बुजुर्गाे से आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता में उमंग और उत्साह था। इस अवसर पर लोगों ने गोविंद सिंह का फूलमालाओ से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि 25 साल पुरानी और अब सुरखी विधानसभा में जमीन आसमान का फर्क है। पहले ग्रामीणों को नगरों में आने जाने के लिए कच्ची और कीचड़, पानी से सड़को से होकर गुजरना पड़ता था लेकिन अब गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। सड़क बन जाने से आवागमन सुलभ हो गया है। जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा में आने के बाद मुझे आपका आशीर्वाद पहले से ज्यादा मिला। आपके आर्शीवाद से मंत्री बना और सरकार के भरपूर सहयोग से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में विकास के अनेक कार्य पूर्ण हुए और शेष कार्य चल रहे हैं।

इस इलाके के छोटे छोटे गावों में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की रही है। इस समस्या को हल करने के लिए भाजपा सरकार और मैने नल जल योजनाओं को स्वीकृत कराया है, आने वाली गर्मियों तक आपके घर घर में पानी पहुंचने लगेगा। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना देकर क्षेत्र की महिलाओं को लाभ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि इस वार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बहुमत से बन रही है, इसलिए आप अपना अमूल्य मत सोच समझ कर देना। जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह ग्रामीणों के घरों, दहलान में बैठकर परिवारजनों के साथ चर्चा कर आशीर्वाद ले रहे हैं। सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम उमरिया सेमरा, लालबाग, नया खेड़ा, हुरा, परासरीकलां, चंदनहारी तथा हिनोतियाकलां में लोगों के घर घर पहुंच कर संपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अवसर पर इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित राय ,भाजपा वरिष्ठ नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव ,नगर परिषद राहतगढ़ के उपाध्यक्ष जहीर कुरैशी, प्रवीण गोस्वामी, अनिल श्रीवास्तव, हरिराम पटेल, वृंदावन अहिरवार, कोमल पटेल ,हरगोविंद आठिया सहित सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोशल मीडिया के नैरेटिव पर सरकार की नजर!

 मेटा के एल्गोरिदम की समीक्षा के निर्देश भारतभवः न्यूज़ |  क्या सोशल मीडिया पर सरकार…

2 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की साजिश! 15 घंटे में कोटा से पकड़े गए तीन संदिग्ध

मुंबई पुलिस का दावा—हत्या के इरादे से की गई थी फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के…

3 hours ago

दमोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

गढ़ाकोटा में आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के…

19 hours ago

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…

1 day ago

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

2 days ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

2 days ago