Categories: Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन का जनसम्पर्क अभियान शुरू

प्रदेश से लूट और झूठ की सरकार को हटाकर कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताऐं – निधि जैन

सागर/ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने सोमवार को सुबह मधुकर शाह वार्ड व शिवाजी नगर में जनसंपर्क अभियान का जोरदार आगाज किया। इस दौरान रहवासियों ने भीषण महंगाई की पीड़ा को उजागर किया वहीं युवाओं ने रोजगार की समस्या को सामने रखा। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं द्वारा बहुत ही आत्मियता के साथ जगह जगह स्वागत करते हुए जीत का भरोसा दिया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने मधुकर शाह वार्ड पार्षद ऋचा सिंह गौड़, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, पूर्व पार्षद दीपेंद्र दुबे आदि के साथ आईजी ऑफिस चौराहा से शुरू किए गए जनसंपर्क में ढोल ढमाकों व हाथों में तिरंगे लहराते हुए बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं व पुरुषों ने गायत्री एनक्लेव, आइडिया टावर वाली गली मनोरमा कॉलोनी, हनुमान मंदिर बस्ती, क्रिश्चियन कॉलोनी तहसीली, लोकप्रिय अस्पताल मार्ग पोद्दार कॉलोनी शिवराज कॉलोनी परमानंद कॉलोनी बसंत विहार तथा बालक हिल व्यू सहित वार्ड के गली मोहल्लों में पहुंचकर समर्थन मांगा। इस दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मोहासा, रामकुमार पचौरी, पार्षद ताहिर खान व रोशनी खान, चमन अंसारी, विजय साहू, विमल जैन प्रो केवल चंद जैन चैतन्य पांडे रजिया खान, मीना पटेल, रजिया खान, रेखा सोनी, ज्योति वाल्मीकि अजीम खान, वीरू चौधरी, संदीप बहेरिया, प्रशांत समैया महेश अहिरवार, शैलेंद्र यादव, आदि ने निधि जैन को पंजे वाला बटन दबाकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

बस्ती की महिलाओं के साथ निधि जैन ने भोजन किया मधुकर शाह वार्ड की बस्ती में वार्ड पार्षद रिचा सिंह के साथ जनसंपर्क में शामिल हुई बस्ती की महिलाओं द्वारा अपने साथ लाए हुए भोजन को कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने सभी के बीच एक साथ बैठकर बहुत ही प्रेमपूर्वक मिल बाटकर खाया।जनसंपर्क के दौरान रहवासी महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन से कहा कि शिवराज सिंह की 450 रु में गैस सिलेंडर घोषणा झूठी साबित हुई है। भारीभरकम बिजली के बिल और महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। शहर में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है।कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने महिलाओं से कहा कि कमलनाथ जी ने 500 रु में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट फ्री बिजली के साथ 1500 रु हर महिने देने के साथ महिलाओं के सम्मान का वचन दिया है। उन्होंने प्रदेश से लूट और झूठ की सरकार को हटाकर कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। अहिरवार समाज की माते मुखियों ने जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार के कार्यालय पहुंचकर सागर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन समेत पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का भरोसा जताया है। पूर्व विधायक सुनील जैन की उपस्थिति में यहां मौजूद माते मुखियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने अहिरवार समाज की भारी उपेक्षा की है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी द्वारा संत रविदास जी के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा से यहां के अनुसूचित जाति वर्ग समेत सभी वर्गों की युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार तथा पूर्व विधायक सुनील जैन अहिरवार समाज समेत संपूर्ण अनुसूचित जाति के सम्मान के लिए हर लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर में स्वस्थ्य लिवर कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन

विश्व लीवर दिवस के उपलक्ष्य में छावनी परिषद सागर,रोटरी क्लब सागर मेन एवं सुकून क्लब…

11 hours ago

मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी – पटैरिया

मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 जून को केसली में करेंगे 190.85 करोड़ रुपए के 53 निर्माण…

12 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – तीसरी सीट के लिए तिकड़म तेज

रविवार का दिन राजनीतिक रस्सा कशी का रहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरा दिन…

5 days ago

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी

तो आखिर बाईट दो हफ़्तों से सुर्ख़ियों में रहने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक अकाउंट…

6 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – निष्ठा को प्रतिष्ठा. ताकि उम्मीदें कायम रहे

शून्य से शिखर पर पहुंची भाजपा समय-समय पर ऐसे चौंकाने वाले निर्णय लेती रहती है…

1 week ago

देश के हर शहर में हैं मालवीय नगर

भारत में नगर नियोजन की लचर नीति के कारण दिल्ली के मालवीय नगर का अग्निकांड…

1 week ago