समाज

तीन दिवसीय दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

सागर :- समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5147वी जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज सागर दिनांक 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल विकास सभा के सचिव मोहन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे से 5:00 बजे तक 8 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के लिए न्यूज़ पेपर द्वारा पेपर बैग बनाना एवं 13 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए पेपर आर्ट प्रतियोगिता तथा 17 से 30 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए तोरण बनाओ प्रतियोगिता रखी गई है,

 

महिलाओं के लिए विशेष रूप से सांप सीढ़ी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है तथा शाम 7:00 बजे से राधे राधे प्रीत मंडल द्वारा एक शाम बांके बिहारी के नाम भजन संध्या आयोजित की गई है। दिनांक 14 अक्टूबर को 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सभी आयु वर्ग के लिए कपल अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा 15 अक्टूबर दिन रविवार को 6:30 बजे से समाज की युवतियों एवं महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में गरबा आयोजित होगा उसके बाद कल पिता महाराजा अग्रसेन जी की आरती पूजन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा । अग्रवाल युवा मंच एवं महिला मंडल ने सभी समाज जन से परिवार सहित जयंती महोत्सव में शामिल होने का आव्हान किया।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago