समाज

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – अवधेश प्रताप सिंह

समाज में समरसता, सशक्तिकरण बनाए रखने के लिए मानव अधिकार आयोग का प्रथम कर्तव्य है और इसके लिए लगातार सभी जिलाधिकारी लगातार कार्य करें साथ में, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें। उक्त निर्देश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने सागर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दिए। इस अवसर पर संभाग कमिश्नर  अनिल सुचारी, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सिंह ने निर्देश दिए कि मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जावे एवं किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भी लगातार मॉनिटर रखें और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन करें एवं राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी किया जाए जिससे कि हितग्राहियों द्वारा मांगी गई राजस्व की नकल को समय सीमा में प्रदान किया जा सके। सिंह ने कहा कि इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन लगातार कार्य करें एवं कुआं, हैंडपंप, पानी की टंकी सहित अन्य पेयजल के स्रोतों की साफ सफाई लगातार की जावे, कहीं भी लीकेज न हो इसके भी विशेष प्रयास किया जावे, लीकेज होने पर पानी दूषित होता है और इसी से बीमारियां बढ़ती हैं। उन्होंने समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों का संरक्षण करना मानवाधिकार आयोग का प्रमुख कर्तव्य है इसके लिए लगातार कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज में समस्त सशक्तिकरण के लिए मानव अधिकार आयोग के द्वारा लगातार सुनिश्चितता रखनी चाहिए एवं यह अधिकार हमारे संविधान में गारंटी रूप में प्रदान किया गया है। उन्होंने डॉग बाइट के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सजग सतर्क रहकर कार्य करें और मानव अधिकारों को सशक्त बनाएं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

8 hours ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

14 hours ago

‘कानून का डर कहां है?’ — नाबालिगों से गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली। नाबालिगों के साथ गैंगरेप की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट…

2 days ago

बीए प्रथम वर्ष के नतीजे पर बवाल 1316 में 1157 छात्राओं को सप्लीमेंट्री या फेल

सागर। गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम ने छात्राओं और अभिभावकों…

2 days ago

वित्तमंत्री के वायरल वीडियो पर बहस तेज

सोशल मीडिया पर वायरल वित्तमंत्री के एक वीडियो ने एनडीए और कांग्रेस के बीच बढाई…

3 days ago

मध्यप्रदेश – अच्छा शगुन है, नक्सल के बाद नशा मुक्त भारत…

—सियासत में किताब संविधान की,साजिश अराजकता की … सौजन्य - ना काहू से बैर/राघवेंद्र सिंह…

3 days ago