Categories: अपराध

थाना देवरी पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक बैचने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

तीन आरोपियों से कुल स्मैक 35.87 ग्राम कुल कीमती 3 लाख 85 हजार बरामद

पुलिस अधीक्षक ने दिए थे अवैध मादक पदार्थ को बरामद कर कार्यवाही करने के आदेश

देवरी कलां:-  संतोष विश्वकर्मा 

पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के श्री अभिषेक तिवारी द्वारा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये मादक पदार्थ बैचने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन रोकने हेतु समस्त प्रकार के प्रयास करते हुए मुख्य तंत्र को अधिक सक्रिय किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप थाना प्रभारी। देवरी श्री रोहित डोंगरे को मुखबिर से सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा एव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग देवरी श्री शशिकांत सरयाम के मार्गदर्शन में दिनांक 24.03.24 को अवैध रुप मादक पदार्थो कि ब्रिकी करने वाले मन्नू उर्फ मनोज लोधी पिता मेहरवान लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बेलढाना थाना देवरी के कब्जे से कुल 15.52 ग्राम कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपये की स्मैक एंव मोबाईल कीमती 10,000 रुपये की जप्त किया गया एंव आरोपी प्रदीप पिता गौरीशंकर दुबे उम्र 40 साल, नम्रता पति प्रदीप दुबे उम्र 29 साल दोनो नि. ग्राम बेलढाना के कब्जे से कुल 20.35 ग्राम स्मैक कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की स्मैक एंव स्फिट कार क्र. एमपी 15 सीसी 5829 कीमती 5 लाख रुपये की गई है। उपरोक्त आरोपियों के विरुध पृथक-पृथक अपराध धारा 8/21 एन.डी.पीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रोहित डोंगरे,सीनियर इंस्पेक्टर निशांत भगत, पी.आर. 1494 सुरेंद्र सिंह, रु. 245 मनीष,आर.के. 758 आशीष, आर.के. 984 लवकुश, आर.एस. 753 भूपेन्द्र, आर. 1153 कुलवंत, एम.आर. 1168 अर्चना, एम.आर. 853, मुकेश कुमार,अर्चना जावरे,राजीव तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

3 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

11 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago