समाज

आतंकियों की गोलीबारी में घायल सागर का लाल सैनिक राजेश यादव शहीद

आतंकियों की गोलीबारी में घायल सागर का लाल सैनिक राजेश यादव शहीद

पार्थिव शरीर को दी गई नम आंखों से अंतिम विदाई, तीन वर्ष के अंश ने दी मुखाग्नि

महार रेजीमेंट के 8 जवानों ने बोली फायर कर शहीद को दी श्रृध्दाजंलि

मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
कारगिल लेह में आतंकवादियों की मुठभेड़ में सागर जिले के बण्डा के ग्राम क्वायला गांव के सैनिक राजेश यादव को आज नम आंखो से उनके 3 वर्षीय बालक अंश के द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर  मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, श्री गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री हरवंश सिंह राठौर, श्री तरवर सिंह, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, एसडीएम श्री संदीप सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सहित हजारों की संख्या में जन समुदाय मौजूद था।सेना के श्री बाबूलाल गुलजार ने बताया कि शहीद राजेश यादव 50 एएससी में पदस्थ थे एवं लेह में सेवारत थे। 23 दिसंबर को आंतकवादियों की मुठभेड़ से श्री यादव को गोली लगने से वे उपचार के दौरान वे शहीद हो गये। अंतिम संस्कार के दौरान एमआरसी सेंटर के सूबेदार श्री जाधव गनेश, नायक सूबेदार देवेन्द्र सिंह सहित 24 जवानों की टुकड़ी ने शहीद राजेश यादव का पार्थिव शरीर भोपाल से बंडा क्वायला तक लाये और अंतिम संस्कार कराया। अंतिम संस्कार के दौरान 8 सेना के जवानों ने बोली फायर कर अंतिम श्रद्धांजलि दी।शहीद राजेश यादव के परिवार में पिता काशीराम, माता रामकली, भाई सुरेश, पत्नि मुन्नी बाई, पुत्री दिव्यांशी एवं बेटा अंश सहित भरा पूरा परिवार है। 3 वर्षीय अंश जो कि नर्सरी में अध्यनरत है एवं 5 वर्षीय दिव्यांशी यादव कक्षा में पहली में अध्यनरत है। जबकि मुन्नी बाई गृहणी है।मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धांजलि दी।  जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रद्धांजलि दी। शहीद राजेश यादव का पार्थिव शरीर जैसे ही बंडा की सीमा में प्रवेश किया तब बंडा से लेकर क्वायला तक लगभग 7 कि.मी. तक पैर रखने की जगह नही थी। पूरे रास्ते भर सड़क को पानी से साफ कर पुष्प  बिछाये गये थे। सड़क के  दोनों तरफ  शहीद राजेश यादव की तस्वीर एवं तिरंगा लेकर जब तक सूरज चांद रहेगा राजेश यादव का नाम रहेगा के गगन वेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। सभी,चाहे वो स्कूली बच्चें हो , युवा-युवती हो , बुजुर्ग हो ,सभी ने बंडा के लाल श्री राजेश यादव के पार्थिक शरीर जो कि तिरंगा से लिपटा हुआ था पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। शहीद राजेश यादव का 2014 में इंडियन आर्मी में चयन हुआ था। जिसके बाद उनकी अलग-अलग स्थानों पर पोस्टिंग रही। इस समय वे लेह में पदस्थ थे।

वीडियो समाचार देखने के लिए लिंक क्लिक करें

https://youtube.com/shorts/Kkxz9MM3naU

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

13 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

3 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

5 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

6 days ago