मध्य प्रदेश में आदिवाइसि समुदाय के साथ अमानवीय घटनाओं के शोर के बीच झाबुआ जिले में एक डिप्टी कलेक्टर को छात्रावास में निरीक्षण के दौरान नाबालिग बालिकाओं से अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ गया है। छात्राओं की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एसडीएम सुनील कुमार झा ने नवीन आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तीन आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत भी की थी। इस मामले के सामने आने पर सोमवार शाम को इंदौर के संभागायुक्त ने सुनील कुमार झा को निलंबित करते हुए बुरहानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया था।
वहीं, पुलिस ने उन्हें मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया और विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि रविवार को छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एसडीएम झा ने तीन बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ। इस मामले की सोमवार को थाने में शिकायत की गई थी। गौरतलब है की विपक्षी दाल कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर शिवराज सर्कार को घेरने में लगी है ।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…