युवा शक्ति

हरनाज संधू: 21 साल बाद फिर भारत लौटा मिस यूनीवर्स का ताज

12 दिसंबर को भारत के लिये एक और खुशी का दिन था इजरायल में आयोज‍ित हुए 70वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत की हरनाज संधूनई मिस यूनीवर्स चुनी गई । प्रतियोगिता में 21 साल की हरनाज ने 79 देशों की खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। इसके पहले भारत की लारा दत्ता और सुश्मिता सेन ने भी यह खिताब जीता था प्रतियोगिता में भारत के अलावा टॉप 3 में पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका देश की महिलाओं को मात देकर हरनाज ने यह ताज जीता। देश में 21 साल बाद यह ताज लौटरकर आया है। हरनाज से पहले साल 2000 में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने यह ताज जीता था। वहीं 1994 में सुष्‍म‍िता सेन देश के ल‍िए मिस यून‍िवर्स का क्राउन लेकर आई थीं।इस साल 2021 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से चंड़ीगढ़ में जन्मीं हरनाज संधू ने प्रतिनिधित्व किया हरनाज ने अक्टूबर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब और साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब भी जीता था।

हरनाज से पूछा गये सवाल के जबाब ने किया प्रभावित
टॉप 3 राउंड के सवाल जबाब वाले हिस्से के रूप में हरनाज से पूछा गया था वर्तमान  युग के दबावों से निपटने के लिए युवा महिलाओं को आप क्या सलाह देंगी ?

इस सवाल पर हरनाज ने जवाब दिया “आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है वह है खुद पर विश्वास करने का। यह जानना कि आप यूनीक हैं आपको सुंदर बनाता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें। बाहर जाओ अपने लिए बोलो क्योंकि तुम अपने जीवन के लीडर हो। आप ही अपनी आवाज हैं। मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं।”

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

16 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

16 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

17 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago