युवा शक्ति

भाजपा सदस्यता अभियान में हिस्सा लेकर राष्ट्रवाद की भावना से जुड़ें – अविराज सिंह

बांदरी। बुधवार को युवा भाजपा नेता अविराज सिंह बांदरी मंडल के ललोई ग्राम में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते सिंह ने आज पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर 25 सितम्बर सदस्यता महाअभियान के दिन जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि स्व पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अपने पोलिंग बूथ पर अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता कराएं। उन्होंने कहा कि 1916 में पं दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म हुआ और बचपन से ही वे राष्ट्रवादी सोच रखते थे। पूरा जीवन उन्हांने अपने देश के प्रति समर्पित किया, जनसंघ से जुड़कर महामंत्री बने, उन्होंने साम्यवाद और समाजवाद को देश के लिए सबसे बड़ा संकट बताया था। एकात्मक,मानववाद,हिंदुत्व की विचारधारा, और भारत की संस्कृति को उन्होंने आगे बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविराज सिंह ने कहा है कि पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़कर खुरई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिसमें सभी गरीब परिवारों में मुफ्त में बिजली मिलेगी, और उनके छत पर सरकार सोलर पैनल लगायेगी, जिससे बिजली का बिल न के बराबर आयेगा। उन्होंने कहा कि भू स्वामी अधिकार पट्टे 267 हितग्राहियों को मिल चुके है। संबल योजना का लाभ भी हमारे क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है और क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को आगे भी योजनाओं का लाभ  मिलेंगा।उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद, एकता यात्रा निकलने के बाद, लाल चौक में श्रीनगर में पूरे गर्व के साथ भारत का झंडा लहरा रहा है। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि राष्ट्रवाद की भावना से जुडे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से जुड़े। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से आज भारत देश कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।अविराज सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल को पारित किया है जिससे स्कूलों, विद्यालयों में 33 प्रतिशत आरक्षण, कॉलेजों में 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप लोगों को भी राजनीति में रुचि होगी इसके लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा आपके भूपेन्द्र भैया ने सपना देखा कि खुरई विधानसभा से युवक, युवतिया आगे बढ़कर विधायक, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने।अविराज सिंह ने युवाओं से कहा कि ‘‘संघर्षों के साए में इतिहास हमारा पलता है जिस ओर जवानी चलती है उस ओर ज़माना चलता है‘‘ यह हमारे युवाओं की विचारधारा होनी चाहिए। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बुंदेल सिंह, मंडल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम, सरपंच बादल सिंह, वीर सिंह, हरनाम सिंह, रामकुमार सिंह, राम अवतार सिंह, हेमंत सिंह, उदयराज सिंह, प्रदीप यादव, उपस्थित थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…

4 hours ago

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

23 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

23 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

23 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

2 days ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

2 days ago