गूगल ने भारतीय बायोमेडिकल वैज्ञानिक की जन्मजयंती पर बनाया डूडल

गूगल ने भारतीय बायोमेडिकल वैज्ञानिक की जन्मजयंती पर बनाया डूडल

आज 8 नवंबर को गूगल ने अपने डूडल को एक भारतीय बायोमेडीकल महिला वैज्ञानिक डाक्टर कमल रणदिवे को सर्मपित किया आज डाक्टर कमल रणदिवे की जन्म जयंती है महान जीववैज्ञानिक डाक्टर कमल रणदिवे का जन्म 8 नवंबर 1917 को पुणे में हुआ था उनके पिता उनके माता-पिता दिनेश दत्तात्रेय समर्थ और शांताबाई दिनकर समर्थ थे। उनके पिता एक जीवविज्ञानी थे कमल रणदिवे कैंसर और वायरस के बीच संबंधों के बारे में कैंसर में अपने शोध के लिए जानी जाती हैं। उन्हे 1982 में चिकित्सा के लिए पद्म भूषण (तीसरा सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।उन्हें भारतीय चिकित्सा परिषद के प्रथम रजत जयंती अनुसंधान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।वह भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ की प्रमुख संस्थापक सदस्य भी थीं। आज गूगल ने आपके 104 वे जन्मदिन पर गूगल डूडल बनाकर मनाया।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *