राजनीतिनामा

कांग्रेस की भारत जोड़ो उपयात्रा में दिखा उत्साह

कांग्रेस की भारत जोड़ो उप यात्रा पहुंची परसोरिया। पुष्प वर्षा के साथ हुई की भव्य अगवानी। यात्रा आज परसोरिया से प्रारम्भ होकर पहुँचेगी मकरोनिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद  राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कनलनाथ जी के मार्गदर्शन में शहडोल से प्रारंभ होकर उज्जैन पहुंचने वाली उपयात्रा नरयावली विधानसभा क्षेत्र में शनिवार शाम को प्रवेश हुआ। यात्रा के ग्राम परसोरिया पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में यात्रा की पुष्प वर्षा के साथ भव्य अगवानी की गई तथा गढ़ाकोटा से उप यात्रा लेकर परसोरिया पहुंचे जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीवन पटेल, कमलेश साहू, मजीद खान, बी. डी. पटेल आदि कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश सह समन्वयक एवं पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा आदि कांग्रेसजनों को भारतीय संविधान व तिरंगा ध्वज को सौंपा। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर एवं भारत जोड़ो यात्रा के नरयावली विधानसभा समन्वयक अशरफ खान ने बताया कि उप यात्रा रविवार को प्रातः परसोरिया से प्रारम्भ होगी जो अमोदा, सानोधा टिगड्डा से नयाखेड़ा, चनाटोरिया, सिद्गुवा से होकर बहेरिया टिगड्डा से नगर पालिका मकरोनिया क्षेत्र में पहुंचेगी जहां मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में यात्रा की भव्य अगवानी उपरान्त यात्रा देव प्रभाकर नगर स्थित श्री राम दरबार से प्रारम्भ होकर मकरोनिया चौराहे पर डॉ. सर हरिसिंह गौर व वीरांगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर रजाखेड़ी बजरिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यर्पण उपरान्त सदर क्षेत्र व सागर शहर की ओर यात्रा रवाना होगी। यात्रा की अगवानी करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहाने,शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव,जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी,देवेन्द्र पटेल,अभिषेक गौर, अशरफ खान, अभिजीत सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,दीपक दुबे,राहुल चौबे,राजेंद्र चौबे, अक्षय दुबे, शेख समद,राजेन्द्र सिंह,अफजल खान,एड.धनसिंह रामसेवक अहिरवार, यासीन खान, महेंद्र सगोनिया, गोविन्द सिंह,रघु बंसल,गौतम चन्द,खिलान सिंह, जावेद कलु,राजेन्द्र सिंह,बहादुर सिंह, सुदीप पटैरिया,अजीत सिंह, अजय अहिरवार, देवराज तिवारी,दिलीप यादव आदि मौजूद थे।

 

समाचार शाखा ,सागर ,मध्यप्रदेश 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago