निरोगी-काया

विश्व निमोनिया दिवस जागरूकता अभियान

मेडिकल कालेज के टी.बी. एवं चेस्ट विभाग, ज़िला हॉस्पिटल ,इंडीयन मेडिकल असोसीएशन ( IMA) और असोसीएशन ओफ़ चेस्ट फ़िज़िशन  ACPS के  सानिध्य से विश्व निमोनिया दिवस पर ज़िला हास्पिटल में संगोष्ठि आयोजित किया गया। इस संगोष्ठि को टी. बी. एवं चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सह प्राध्यापक डॉ. तल्हा साद ने सम्बोधित किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा साँस  ¼SAANS½ अभियान भी 12 नवम्बर से 23 फ़रवरी 2023 तक चलेगा .इस अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी में डॉ. साद ने निमोनिया के लक्षण, इलाज और बचाओ से सम्बंधित जानकारी साझा की. उन्होंने बताया के 2 महीना से 1 साल तक के शिशु में साँस की रफ़्तार 50 से अधिक , 1-5 साल में साँस की रफ़्तार 40 से अधिक, 5 साल से अधिक किसी भी आयु वर्ग में 30 से अधिक साँस की रफ़्तार प्रति मिनट और पसलियाँ चलना ख़तरे की घंटी होती है. हर माँ और हेल्थकेअर वर्कर को ये लक्षण पहचान में आने चाहिए ताकि समय रहते हुए मरीज़ को हॉस्पिटल पहुँचाया जा सके. इसके साथ ही साथ उन्होंने सभी बच्चों में पूर्ण टीकाकरण पर भी ज़ोर दिया, साफ़ पानी पीने का और धूम्रपान त्यागने पे भी ज़ोर दिया। इस संगोष्ठी को डॉ प्रिन्स जैन ने भी सम्बोधित किया और शासन द्वारा साँस प्रोग्राम की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डीन डॉ. आर एस वर्मा, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी, डॉ.  नीना गिडयन, डॉ. मधु जैन, डॉ. मनीष झा, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. मनीष जैन, डॉ. मनोज साहू, डॉ. डी.के. पिप्पल, डॉ. प्रियांशु जैन, डॉ. आर.एस. जयंत के साथ ही साथ विशाल संख्या में नर्सिंग स्टाफ़ भी मौजूद था। प्रोग्राम का मंच संचालन डॉ. उमेश पटेल ने किया और आभार सिवल सर्जन डॉ ज्योति चौहान ने माना।

संवाददाता ,सागर ,मध्यप्रदेश 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

संदिग्ध मौत पर देवरी में बवाल, परिजनों के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया चक्काजाम

पूर्व मंत्री हर्ष यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने उठाए अवैध शराब कारोबार पर सवाल, प्रशासन…

8 hours ago

BS-6 वाहनों को बड़ी राहत: अब तीन साल में कराना होगा PUC रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।…

15 hours ago

दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों में शाहरुख खान, सूची में शामिल इकलौते भारतीय अभिनेता

अमेरिकी मैगजीन ‘वैरायटी’ की प्रतिष्ठित सूची में मिला 92वां स्थान, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज और…

1 day ago

सागर में लाल मसाला शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत गांव में मचा हड़कंप

बंडा के सेमरा रामचंद्र गांव की घटना, दोनों मृतकों ने गुरुवार को पी थी डीसीआर…

1 day ago

मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा- टैक्स में राहत दी, फिर कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की सालाना…

2 days ago

पत्नी की बेरहमी से हत्या का खुलासा, चरित्र पर शक बना कत्ल की वजह

सागर। मध्यप्रदेश  कैंट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश…

2 days ago