अपराध

माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर

झांसी उमेश पाल मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद अहमद को यूपी पुलिस ने ढेर कर दिया है। झांसी के पास हुए एनकाउंटर में असद अहमद को मार गिराया गया है। उमेश पाल मर्डर केस में असद अहमद मुख्य आरोपी था। अतीक अहमद का तीसरा बेटा असद उमेश पाल के हत्यारों की अगुवाई कर रहा था। 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद से ही असद की तलाश चल रही थी। झांसी के पास हुए एनकाउंटर में असद के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी बरामद किए गए हैं। उमेश पाल मर्डर केस के बाद असद पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसके साथ-साथ शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर किया गया है।
यूपी एसटीएफ की ओर से एडीजी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद के बेटे असद को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी। असद और गुलाम ने यूपी एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अतीक का बेटा असद आधुनिक हथियारों के साथ फायरिंग कर रहा था। एसटीएफ टीम लगातार इनके पीछे पड़ी थी। एनकाउंटर से पहले दोनों के गोली चलाए जाने के बाद एसटीएफ की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। इसमें अतीक का बेटा असद और गुलाम को मार गिराया गया है। यूपी एसटीएफ के एडीजी ने कहा कि उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।

उमेश पाल की पत्नी ने कहा, योगी जो करेंगे उचित करेंगे।

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने असद अहमद के एनकाउंटर पर कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जो भी करेंगे, उचित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ है, अच्छा हुआ है। इस प्रकार के अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, उमेश पाल की मां ने कहा कि बेटे के हत्यारे का एनकाउंटर हुआ है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते हैं। मेरे बेटे के दो हत्यारे मारे गए।

संबधित खबर का वीडियो समाचार देखें

https://youtube.com/shorts/0hUNc1Fpdf4

 

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

16 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

16 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

22 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

23 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago