कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में चोरों ने अब तक की बड़ी चोरी की वारदातों में से एक को अंजाम देते हुए पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। बरगवां स्थित LIC के पास किसना ज्वेलर्स शोरूम को निशाना बनाकर बदमाश करीब 11 करोड़ रुपये कीमत के सोने और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि शोरूम संचालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक, बदमाश शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने डिस्प्ले काउंटरों और तिजोरियों में रखे कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब शोरूम संचालक मोहन बजाज दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और काउंटरों से लेकर तिजोरियों तक सब खाली थे।संचालक के मुताबिक, दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए शोरूम में सामान्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त ज्वेलरी स्टॉक रखा गया था। इसी का फायदा उठाकर चोर करोड़ों रुपये के जेवर समेट ले गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में वारदात का समय 12 नवंबर की सुबह 4 से 7 बजे के बीच माना जा रहा है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि बदमाशों ने शोरूम की रेकी कितने दिन पहले की थी और उन्हें अंदर रखे अतिरिक्त स्टॉक की जानकारी कैसे मिली।
पुलिस ने शोरूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ली है। आसपास के इलाकों और प्रमुख रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस का स्निफर डॉग शोरूम से निकलकर लाल पहाड़ी की दिशा में गया, लेकिन वहां से फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर करीब दो साल पहले बदमाश भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। अब उसी इलाके में करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी की घटना ने पुलिस के सामने एक और बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कौन हैं, उन्होंने कितनी तैयारी की थी और करोड़ों के जेवर आखिर कहां खपाए जाएंगे। जांच के नतीजों से ही इस सनसनीखेज चोरी की पूरी कहानी सामने आएगी।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।
बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया…
किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…
यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…
मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…