प्रदेश

सागर में शराब के आदी लोगों की घर-घर हो रही स्वास्थ्य जांच, 50 लोगों का उपचार शुरू

कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान, घर पहुंचकर की जा रही स्क्रीनिंग और काउंसलिंग

शराब के अत्यधिक सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सागर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें चिह्नित लोगों के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। अभियान के तहत रविवार दोपहर तक करीब 50 लोगों की जांच कर उपचार शुरू किया जा चुका है।इस अभियान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया और सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडे की निगरानी में टीमें काम कर रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य शराब के नियमित और अत्यधिक सेवन से प्रभावित लोगों की समय रहते पहचान करना तथा उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।स्वास्थ्य एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें शराब दुकानों से पहले संकलित की गई सूची के आधार पर संबंधित लोगों तक पहुंच रही हैं। बंडा क्षेत्र के बिनायका और मगरधा गांव के अलावा सागर शहर के गोपालगंज, सिविल लाइंस और पुरव्याऊ क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

अभियान के दौरान चिकित्सकीय दल लोगों के स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों की जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं और तत्काल चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। कुछ लोगों को आवश्यकतानुसार ड्रिप भी लगाई जा रही है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बंडा क्षेत्र के बिनायका और मगरधा में लगभग 28 लोगों की जांच की गई, जबकि सागर शहर के गोपालगंज, सिविल लाइंस और पुरव्याऊ में 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस तरह कुल करीब 50 लोगों का परीक्षण कर उपचार की प्रक्रिया शुरू की गई है अभियान की निगरानी के लिए सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया स्वयं बंडा क्षेत्र में पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था देखी। वहीं सागर शहर में विशेष चिकित्सकीय दल जांच कर रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडे और सीएमएचओ ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्क्रीनिंग की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित टीमों को आवश्यक निर्देश दिए।यह अभियान केवल स्वास्थ्य परीक्षण तक सीमित नहीं है। टीमें शराब दुकानों के आसपास भी लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। इसके साथ ही चिह्नित व्यक्तियों के परिवारों से बातचीत कर उन्हें अत्यधिक शराब सेवन के स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को केवल बीमारी की स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के बजाय समय रहते उपचार, परामर्श और पारिवारिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। स्वास्थ्य एवं आबकारी विभाग का यह संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग की नियुक्तियों पर जातिगत विवाद, 22 में से 12 आयोग मित्र यादव समाज से

54 फीसदी नियुक्तियां एक ही समाज से होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया…

4 hours ago

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में भयमुक्त वातावरण – पीएम मोदी

21 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर…

4 hours ago

राजस्थान के गांवों में कांग्रेस की आंधी, भाजपा को करारी शिकस्त

 37 में से 33 जिलों में पछाड़ी भाजपा  शहरी निकायों में जीत के बाद भाजपा…

5 hours ago

संदिग्ध मौत पर देवरी में बवाल, परिजनों के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया चक्काजाम

पूर्व मंत्री हर्ष यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने उठाए अवैध शराब कारोबार पर सवाल, प्रशासन…

24 hours ago

BS-6 वाहनों को बड़ी राहत: अब तीन साल में कराना होगा PUC रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।…

1 day ago

दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों में शाहरुख खान, सूची में शामिल इकलौते भारतीय अभिनेता

अमेरिकी मैगजीन ‘वैरायटी’ की प्रतिष्ठित सूची में मिला 92वां स्थान, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज और…

2 days ago